AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पंचायत स्तरीय ग्राम पंचायत भावरी का सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन समारोह

स्थानीय विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरूपगंज के खेल मैदान में आयोजित किया गया। 

सांसद खेल महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक पिंडवाड़ा आबू समाराम गरासिया, विशिष्ट अतिथि सांसद खेल महोत्सव विधानसभा संयोजक नरपत चारण, पंचायत समिति सदस्य पवन अग्रवाल , भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह देवड़ा,विकास अधिकारी पिंडवाड़ा नवलाराम ,ग्राम पंचायत प्रशासक मगनी देवी ,उप प्रशासक प्रवीण बंसल, प्रधानाचार्या रजनी यादव, सांसद खेलकूद मंडल संयोजक भुवनेशवर राजपुरोहित ,ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह,, हेमंत शर्मा का आथित्य रहा।

उद्घाटन समारोह का मंच संचालन भूपेंद्र कुमार पुरोहित द्वारा किया गया।

समारोह में उपस्थित अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा सांसद खेल महोत्सव के उद्घाटन की घोषणा कर ध्वजारोहण किया गया।

समस्त खिलाड़ियों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता के नियमों की शपथ ग्रहण की।

प्रधानाचार्या रजनी यादव ने सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल के महत्व के बारे में जानकारी दी।

भुवनेशवर राजपुरोहित द्वारा खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करते हुए ग्राम पंचायत भावरी का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया।

सांसद खेल महोत्सव विधानसभा संयोजक नरपत दान चारण ने कहा कि जिस तरह महिला विश्व कप क्रिकेट में महिला खिलाड़ियों द्वारा क्रिकेट में इतिहास रचा है उसी तरह आप बालिकाएं भी अपने खेल क्षेत्र में इतिहास रच सकती हो ।

मुख्य अतिथि विधायक समाराम गरासिया ने सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर वार्ड पंच प्रभु राम, फतेह सिंह,सुरेश प्रजापत, नरेंद्र कुमार प्रजापत,नारायण क्लबी, पत्रकार योगेश टॉक, माधुराम प्रजापत, उप प्रधानाचार्य गणेशराम पुरोहित, वी. साधना ,व्याख्याता चुन्नीलाल चौधरी, प्रताप राम प्रजापत ,गजेंद्र सिंह, माया यादव, तुलसीराम पुरोहित, प्रतीक अग्रवाल, प्रकाश कुमार पुरोहित, शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी, अर्जुन सिंह, प्रकाश कुमार कलबी, मेवाराम, शिवलाल प्रजापत, विकास कुमार जांगिड़, कैलाश कुमार प्रजापत, मोती सिंह राणावत, चंद्रकला मंगल ,मनीषा कालमा, उर्वशी मीना ,नेहा पाराशर, राजवीर सांवरिया, सुरेंद्र सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल ,खुशबू मीणा, प्रियंका मीणा, अमराराम मेघवाल ,प्रकाश कुमार देवासी ,जोराराम देवासी सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्राम पंचायत सदस्यगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सरूपगंज मंडल भाजपा सोशल मिडिया प्रभारी 

कैलाश कुमार रावल 

मौ. 7734921333

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!