AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आमजन को दी एसआईआर की जानकारी

अधिकारियों ने बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण

सिरोही,05 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी अल्पा चौधरी ने बुधवार को सिरोही विधानसभा के शिवगंज के भाग संख्या 63 में एसआईआर के तहत बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया एवं सेवगों का वास के मतदाताओं से भी संपर्क किया। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ राजेश गोयल ने बताया कि जिन मतदाताओं की 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष हो जाएगी। वे भी एसआईआर मे नाम जोड़ने के लिए नाम जोड़ने की प्रक्रिया अपना सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ से मतदाताओं की मैपिंग और गणना प्रपत्र वितरण की प्रगति और बीएलओ एप में मतदाताओं की मैपिंग की जानकारी ली और इस कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिये। साथ ही कहा कि पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता,सटीकता और समावेशन के साथ किया जाए ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने फील्ड में फॉर्म वितरण के काम को गति देने की बात भी कही।

क्या है एसआईआर

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूचियों को और अधिक सटीक,पारदर्शी,अद्यतन करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इसमें बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में प्रत्येक नाम, पते एवं परिवार की शुद्धता सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम के तहत 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक घर घर जाकर गणना प्रपत्र के वितरण एवं संग्रहण का कार्य होगा। इसके उपरांत 9 दिसंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार सम्बन्धित कार्मिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए हैं।9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक नोटिस फेज रहेगा,जिसमें सुनवाई एवं सत्यापन किया जाएगा। इसके उपरांत 7 फरवरी 2026 तो अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आमजन को एसआईआर से सम्बन्धित जानकारी दी गई तथा सहयोग की अपील की गई।

इस दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, डॉ रक्षा भंडारी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेन्द्र वर्मा,सहित अन्य उपस्थित थे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!