
सिरोही, 04 नवम्बर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रगीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी 7 से 15 नवम्बर को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दियें। इस दौरान सूचना प्रोद्योगिकी, महिला अधिकारिता, शिक्षा व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को राज्य सरकार के निर्देशानुसार विभागवार आवंटित कार्यों को समय पर आयोजित करवाने, निर्धारित सूचना को पोर्टल पर अपलोड करवाने तथा वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार करने की बात कही साथ ही कहा कि सभी कार्यक्रमों का आयोजन पूर्णतया राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार किया जाए। इस दौरान सूचना प्रोद्योगिकी, महिला अधिकारिता, शिक्षा व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।




