AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

वि.स. निर्वाचन क्षेत्र 146 के अन्तर्गत विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम

एसआईआर के बारें में सुरवाईजर व बीएलओं को विस्तृत जानकारी दी

सिरोही। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सिरोही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 146 के अन्तर्गत विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए आत्मा सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश गोयल की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर विपिन डाबी, राजीव त्रिवेदी, ईश्वर लाल पुरोहित द्धारा सुपरवाईजरों एवं बीएलओ को एसआईआर के बारें में विस्तृत जानकारी दी गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश गोयल ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सूक्ष्म से सूक्ष्म गतिविधियों, घर-घर भरे जाने वाले प्रपत्रों, एसआईआर की गाईड लाईन के बारें में विस्तृत जानकारी दी एवं सुपरवाईजरों एवं बीएलओं की शंकाओं को समाधान किया।

इस मौके पर सिरोही ईआरओ हरिसिंह देवल ने भाग सं. 123 से 282 तक को शत प्रतिशत मेपिंग और गणना प्रपत्र कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर गिरीश देवडा, आनंद सिंह राठौड, के.पी. सिंह राणावत, धीरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अक्षय मीणा, सुरेश पटेल, हेमन्त सिघाड़िया मौजूद रहे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!