AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

भांजे की शादी में मामा ने भरा 27 लाख का मायरा, 11 तोला सोना और 41 तोला चांदी भेंट किए

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने गांव में इतना बड़ा मायरा पहली बार देखा है. भाइयों के इस प्रेम और इंसानियत भरे कदम की लोग सराहना कर रहे हैं

सीकर जिले के दांतारामगढ़ उपखंड के पचार गांव में एक गरीब विधवा बहन की मदद के लिए भाइयों ने ऐसा मायरा भरा, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. बहन संतोष देवी स्वामी के बेटे सुभाष स्वामी की शादी में मारवाड़ के कुटियासनी (नागौर) से आए भाइयों घनश्याम, रामकिशोर और गोवर्धन स्वामी ने कुल 27 लाख रुपए का मायरा भरकर रिश्तों की सच्ची मिसाल पेश की. भाइयों ने अपनी बहन के भरे मायरे में 11 लाख रुपए नगद, 11 तोला सोना, 42 तोला चांदी और कपड़े भेंट किए

पिता की 7 साल पहले हो गई थी मौत 

सुभाष स्वामी के पिता बजरंग लाल स्वामी का 7 साल पहले निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी. बेटे की शादी में भाइयों का यह सहयोग बहन संतोष देवी के लिए भावुक कर देने वाला पल बन गया. उन्होंने कहा, “भाइयों ने जिस तरह से साथ दिया, वह मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है.”

27 लाख मायरा की चर्चा

पचार गांव में विधवा बहन के घर आए मायरा पूरे इलाके के लिए प्रेरणा और इंसानियत का स्रोत बन चुका है. जिसकी चर्चा भी इलाके में काफी हो रही है. भाइयों द्वारा अपनी विधवा बहन के बेटे की शादी में भर गया मायरा न सिर्फ बहन के परिवार के लिए संबल साबित हुआ, बल्कि पूरे पचार गांव के लिए भी प्रेरणा बन गया

ग्रामीण बोले- पहली बार इतना बड़ा मायरा देखा  

ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने पहली बार इतना बड़ा मायरा आते देखा है. इससे पहले गांव में ही नहीं बल्कि आसपास में भी इतना बड़ा मायरा नहीं भरा गया. हर कोई भाइयों के इस प्रेम और सहयोग की भावना की सराहना कर रहा है. मायरे के दौरान सुभाष की मां संतोष देवी भी भावुक हो गईं. लोगों ने कहा कि ऐसा मायरा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!