AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ACB Action: तहसीलदार का रीडर 18500 रुपये रिश्वत लेते हुआ ट्रैप, फरार हुआ तहसीलदार

सवाई माधोपुर के बरनाला तहसीलदार कार्यालय में एसीबी की टीम ने छापेमारी की है. जहां तहसीलदार का रीडल कुलदीप को रंगे हाथ पकड़ा गया. उसने परिवादी से 18500 रुपये घूस की मांग की थी

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो लगातार घूसखोर कर्मचारियों और अधिकारियों पर शिकंजा कस रही है. वहीं प्रदेश में तहसीलदार कार्यालय में सबसे ज्यादा भ्रष्ट कर्मचारियों को पकड़ा जा रहा है. अब ताजा मामला सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी से हैं. जहां तहसीलदार रीडर को घूस लेते रंगे हाथ ट्रैप किया गया है. हालांकि घटना के बाद तहसीलदार मौके से फरार हो गया. जबकि उसका फोन भी स्विचस ऑफ बताया जा रहा है

सवाई माधोपुर के बरनाला तहसीलदार कार्यालय में एसीबी की टीम ने छापेमारी की है. जहां तहसीलदार का रीडल कुलदीप को रंगे हाथ पकड़ा गया. उसने परिवादी से 28500 रुपये घूस की मांग की थी

परिवादी से उसके पिता द्वारा दानपत्र की गयी भूमि की रजिस्ट्री करवाने की एवज में तहसीलदार लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता द्वारा कुलदीप सिंह कनिष्ठ सहायक के जरिए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है. परिवादी के पिताजी के नाम की कृषि भूमि को परिवादी की पत्नि के नाम से भूमि की रजिस्ट्री करवाने की एवज में तहसीदार लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता अपने कार्यालय में पदस्थापित कुलदीप सिंह कनिष्ठ सहायक के जरिए परिवादी से तहसीदार व स्वयं लिये 28,500 रुपये चालान सहित रिश्वत राशि की मांग की गई

वहीं पहले 10 हजार रुपये लिये गए थे. और 18500 रुपये रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई थी

मौके से फरार हुआ तहसीलदार

बरनाला तहसीलदार ऑफिस एसीबी की टीम छापेमारी की है. इससे पहले परिवादी ने एसीबी की टीम ने शिकायत की थी. इस शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए इसका सत्यापन किया. वहीं सत्यापन होने के बाद ट्रैप कार्रवाई की. ट्रैप कार्रवाई के दौरान ही तहसीलदार का रीडर 18500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. जबकि तहसीलदार वहां से फरार हो गया. इतना ही नहीं उसने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर रखा है

एसीबी टीम रीडर से अब पूछताछ कर रही है. वहीं तहसीलदार की तलाश की जा रही है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!