AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजस्थान में SIR के काम के बोझ से परेशान BLO ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

SIR के काम के बोझ से परेशान होकर शिक्षक के आत्महत्या पर शिक्षक संघ ने कहा कि SIR में राज्य को टॉप करना है. राज्य में कलेक्टर को टॉप करना है. जिले में SDM को टॉप करना है. इससे दबाव फील्ड के कार्मिकों पर हो रहा है

राजस्थान के जयपुर में मतदाता सूची के SIR प्रक्रिया के काम से परेशान होकर एक शिक्षक ने आत्महत्या कर ली. वह सरकारी स्कूल में शिक्षक था और बीएलओ का काम देख रहा था. ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले शिक्षक के जेब से सुसाइड नोट भी मिला है. जानकारी के अनुसार, मृतक शिक्षक का सुपरवाइजर उस पर लगातार SIR प्रक्रिया में BLO का काम करने का दबाव बना रहा था और सस्पेंड करने की धमकी दे रहा था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय मुकेश जांगिड़ राजकीय प्राथमिक विद्यालय नाहरी का बास स्कूल में टीचर थे. वह मतदाता सूची की SIR प्रक्रिया में बीएलओ का भी काम देख रहे थे. बिंदायका थानाप्रभारी विनोद वर्मा ने बताया कि मुकेश जांगिड़ सुबह 4:30 बजे काम के लिए मोटरसाइकिल लेकर घर से निकले थे. इसके बाद बिंदायका फाटक के पास आकर उन्होंने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी

BLO के काम से था परेशान

मृतक के भाई गजानंद ने बताया कि भाई लगातार परेशान चल रहा था. कल भी रात को उनका कोई साथी फॉर्म वगैरह भरने में उनकी मदद करके गया था. आज सुबह वह घर से गए थे. इसके बाद ये घटना हुई. मुकेश जांगिड़ की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें उन्होंने लिखा है कि वह SIR योजना के काम के चलते परेशान है. उनका सुपरवाइजर सीताराम उन पर काम करने का दबाव और सस्पेंड करने की धमकी दे रहा था

टॉप करने के चक्कर में फील्ड कार्मिकों पर दबाव

वहीं, घटना के बाद राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने कहा कि SIR में राज्य को टॉप करना है. राज्य में कलेक्टर को टॉप करना है. जिले में SDM को टॉप करना है. इससे दबाव फील्ड के कार्मिकों पर हो रहा है. डेटा की संख्या से ज़्यादा ध्यान गुणवत्ता पर दिया जाए. SIR में BLO पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाया जाएं. आज SIR के दबाव के कारण एक BLO शिक्षक द्वारा आत्महत्या करना चिन्ताजनक है

शिक्षक संघ ने कहा कि इस संबंध में कल मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा कि अधिकारी बीएलओ पर अनावश्यक दबाव न बनाएं. साथ ही अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं. ऐसे में स्कूलों में अध्यापक नहीं हैं. बच्चों की पढ़ाई के साथ कुठाराघात ना हो

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!