AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजस्थान में प्राइवेट बस ऑपरेटर्स की चक्का जाम की तैयारी, सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

जयपुर में बस ऑपरेटर्स की बैठक में परिवहन विभाग के खिलाफ आंदोलन तेज करने पर भी सहमति बनी. ऑपरेटर्स ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार व्यावहारिक समाधान नहीं निकालती, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे

राजस्थान में निजी बस संचालकों की हड़ताल खत्म होती नहीं दिखाई दे रही है. मंगलवार को जयपुर में सभी तरह की बसों के मालिकों की बैठक में राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा निर्णय लिया गया. बैठक में ऑपरेटर्स ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सभी तरह की बसें बंद रखकर चक्का जाम किया जाएगा. अगर राजस्थान में बस ऑपरेटर्स ने चक्का जाम कर दिया तो लाखों यात्रियों को परेशान का सामना करना पड़ेगा

बस ऑपरेटर्स का एकजुट रहने का आह्वान

बैठक में सभी बस ऑपरेटर्स ने एकजुट रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि हजारों बसों में एकसाथ बदलाव करना संभव नहीं है, इसलिए परिवहन विभाग को कम से कम तीन माह का समय देना चाहिए. ऑपरेटर्स का कहना है कि विभाग के आदेशों से बस मालिकों पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है

परिवहन विभाग के खिलाफ आंदोलन पर बनी सहमति

बैठक में परिवहन विभाग के खिलाफ आंदोलन तेज करने पर भी सहमति बनी. ऑपरेटर्स ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार व्यावहारिक समाधान नहीं निकालती, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे. इससे पहले सोमवार को बस संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलने पहुंचा था और अपनी मांगों को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है

सीएम- डिप्टी सीएम से मिल चुका प्रतिनिधिमंडल

बाद में एसोसिएशन ने डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा से भी मुलाकात की. हालांकि, वार्ता बेनतीजा रहने के चलते हड़ताल बस ऑपरेटर्स ने हड़ताल जारी रखने की घोषणा की. बस एसोसिएशन का कहना है कि सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने के लिए कहा गया और बस संचालक इन बातों का ध्यान रखेंगे. लेकिन आरटीओ द्वारा 2 लाख रुपए का चालान बनाया जा रहा है, वो गलत है. बस संचालकों की मुख्य मांग है कि परिवहन विभाग ने जिन बसों में मॉडिफिकेशन को लेकर कार्रवाई शुरू की है, उन्हें सुधार के लिए कुछ समय दिया जाए

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!