AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजस्थान में बढ़ते सड़क हादसे पर एक्शन में सीएम भजनलाल, हाई लेवल मीटिंग में कई बड़े फैसले

राजस्थान में लगातार हो रहे सड़क हादसे ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. बीते 24 के अंदर दो भीषण सड़क दुर्घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सख्त रुख अपनाया है

राजस्थान में एक के बाद एक लगातार हो सड़क हादसे पर भजनलाल सरकार एक्शन में आ गई है. पहले जोधपुर, फिर जयपुर में हुए हादसे के बाद सोमवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हाई लेवल मीटिंग रखी. सीएम आवास पर हाई लेवल मीटिंग में मुख्य सचिव, DGP, एसीएस होम, JDC, जयपुर कलेक्टर, पुलिस कमिशनर जयपुर और ADG ट्रैफ़िक, महानिदेशक ला एंड आर्डर, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा, विशेष आयुक्त आपरेशन, शासन सचिव परिवहन और नेशनल हाईवे समेत तमाम अधिकारी को बुलाया गया

दिल्ली से वर्चुअली जुड़े डीजीपी

बैठक में राजस्थान में सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई. डीजीपी राजीव शर्मा दिल्ली से वर्चुअल रूप से जुड़े. सड़क हादसों की रोकथाम और फील्ड में निगरानी की प्रभावी व्यवस्था को लेकर भी मंथन हुआ. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस एक्शन प्लान तैयार किया जाए और जिम्मेदारी तय की जाए

ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हो सकता है एक्शन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आप भी तो देश प्रदेश के नागरिक हैं किसी भी सूरत में आम जनता परेशान न हों. इसके लिए कड़े क़दम उठाए. साथ ही बैठक में सीएम ने सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार कर्मियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि जयपुर के हरमाडा हादसे के दौरान मौक़े पर मौजूद ट्रैफ़िक पुलिस के ज़िम्मेदार अधिकारी-कर्मी निलंबित हो सकते हैं

सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश

अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारी समझेहाई स्पीड ड्रंक एंड ड्राइविंग पर कार्रवाई हो ड्राइवर के वायलेशन पर कार्रवाई होबार बार वायलेशन पर लाइसेंस सस्पेंशनहाईवे के आस पास अतिक्रमण को हटाया जाएगा बचे हुए अवैध कट बंद कराए जाएंड्राइवरों की आंखों की जांच होओवरलोडिंग पर प्रभावी कार्रवाई होसर्दी के दिनो में कोहरे को देखते हुए रिफ्लेक्टर और सड़क सुधार की तुरंत व्यवस्था सही होबचे हुए ब्लैक स्पाट को बंद करे

सड़क दुर्घटनाओं का सीएम ने तुरंत संज्ञान लिया 

इससे पहले भी हुई सड़क दुर्घटनाओं पर सीएम भजनलाल ने तुरंत संज्ञान लिया था और ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए थे. ताकि घायलों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो. मुख्यमंत्री भजनलाल के निर्देश पर सड़क हादसे के शिकार हुए घायलों का मुफ्त में इलाज किया जा रहा है. बीते दिनों हुए जैसलमेर बस हादसे में झुलसे लोगों से मिलने के लिए सीएम भजनलाल रात में ही पहुंचे थे

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!