AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: राजसमंद भू-अभिलेख निरीक्षक के घर की तलाशी में मिला अपार धन और संपत्तियां, एसीबी अफसर चौंके, कल खुलेगा बैंक का लॉकर

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: राजसमंद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चौकी राजसमंद की ओर से सात लाख रुपए रिश्वत मामले में कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा और व्यापक हो गया है। मुख्यालय के निर्देश पर भू-अभिलेख निरीक्षक कमलेशचन्द्र खटीक (वृत भाणा, तहसील कुंवारिया) के बैंक लॉकर को विधि-सम्मत तरीके से सोमवार को खुलवाया जाएगा।

एसीबी के एएसपी हिम्मत चारण ने बताया कि एसीबी टीम की सोनू शेखावत ने आरोपी के घर पर तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान पता चला कि आरोपी का राजसमंद के एक्सिस बैंक में लॉकर भी है। घर से इस लॉकर की चाबी बरामद हुई। इसके बाद लॉकर खुलवाने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। लॉकर को सोमवार को अधिकारियों की निगरानी में खोला जाएगा।

संपत्तियों की परतें खुलने लगीं:

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी भू-अभिलेख निरीक्षक कमलेशचन्द्र खटीक का एक्सिस बैंक में लॉकर है। साथ ही यह भी पता चला है कि उसके पास साझेदारी में एक पेट्रोल पंप है, जबकि दूसरा पेट्रोल पंप निर्माणाधीन बताया जा रहा है। इसके अतिरिक्त उसकी पत्नी के नाम पर बडारड़ा में एक क्रेशर प्लांट होने की जानकारी भी एसीबी को मिली है। जांच एजेंसी इन सभी संपत्तियों का ब्यौरा जुटा रही है।

निरीक्षक सात लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार:

गौरतलब है कि भू-अभिलेख निरीक्षक ने एक परिवादी से उसकी जमीन के नक्शे का शुद्धिकरण करने के एवज में दस लाख रुपए की मांग की थी। मांग से परेशान होकर पीड़ित ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद शुक्रवार को एसीबी टीम ने जाल बिछाकर तासोल रोड और धनजी का खेड़ा के बीच स्थित एक निजी फार्म हाउस पर निरीक्षक को सात लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!