AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

रूफ टॉप सोलर से उत्पन्न बिजली के बदले घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा अब 55 पैसे प्रति यूनिट का अधिक भुगतान

राजस्थान डिस्कॉम्स ने जारी किए आदेश

जयपुर, 4 नवम्बर। प्रदेश में रूफ टॉप सोलर के माध्यम से सौर ऊर्जा उत्पन्न कर ग्रिड को बिजली उपलब्ध कराने वाले घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिए खुश खबरी है। अब उन्हें उपभोग के बाद ग्रिड में देने वाली अतिरिक्त बिजली के बदले राजस्थान डिस्कॉम्स से प्रति यूनिट 2 रूपए 71 पैसे के स्थान पर 3 रूपए 26 पैसे प्रति यूनिट का भुगतान मिलेगा। राजस्थान विद्युत नियामक आयोग के निर्णय के क्रम में विद्युत वितरण निगमों ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। फीड इन टैरिफ में बढ़ोतरी के यह आदेश चालू बिलिंग माह से प्रभावी हो जाएंगे।

प्रदेश में 1 लाख 35 हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं ने नेट मीटरिंग के माध्यम से अपने घर अथवा आवासीय परिसर की छत पर रूफ टॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर रखे हैं। अब 55 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी से प्रदेश में रूफ टॉप सोलर की स्थापना को प्रोत्साहन मिलेगा और अधिक से अधिक उपभोक्ता सस्ती एवं सर्वसुलभ सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्यघर योजना के अन्तर्गत प्रदेश में 96 हजार 685 उपभोक्ताओं ने रूफ टॉप सोलर स्थापित किए हैं। इस योजना में उन्हें 3 किलोवाट तक का रूफ टॉप सोलर लगाने पर अधिकतम 78 हजार रूपए की केन्द्रीय सहायता मिल रही है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!