AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 42 यात्रियों से भरी स्लीप बस को मारी टक्कर, 2 की मौत

कोटा के कैथून थाना इलाके में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार का कहर ने 2 की जान ले ली. हाईवे पर सुबह 4 बजे दिल्ली से इंदौर जा रही स्लीपर कोच बस को एक अनजान गाड़ी ने टक्कर मार दी

राजस्थान के कोटा के कैथून थाना इलाके में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. हाईवे पर सुबह 4 बजे दिल्ली से इंदौर जा रही स्लीपर कोच बस को एक अनजान गाड़ी ने टक्कर मार दी. इससे बस में बैठे करीब 42 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई

हादसे में दो की मौत

अज्ञात गाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को पास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही, दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया

बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से हुआ चकनाचूर

घटना की जानकारी देते हुए थाना अधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें कोटा रेफर कर दिया गया. SHO ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि हादसा इतना भयानक था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. दोनों मृतक बस के ड्राइवर बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान मंडाना निवासी गिरिराज रेबारी और बोरखेड़ा निवासी श्यामसुंदर सेन के रूप में हुई है

 मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात गाड़ी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही, बस को क्रेन की मदद से हटाकर एक तरफ रख दिया गया और ट्रैफिक बहाल कर दिया गया

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!