AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जोधपुर: ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन में हुई चूक अब प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी की वजह बनी,

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जोधपुर: जहाँ जोधपुर लोकसभा क्षेत्र में बिश्नोई समाज के तकरीबन 2.80 लाख मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं, वहाँ कांग्रेस संगठन से इस समाज का प्रतिनिधित्व समाप्त कर देना किसी सोची-समझी साज़िश या गंभीर लापरवाही जैसा प्रतीत होता है। पर्यवेक्षक के तौर पर आये यशपाल आर्य को विभिन्न इलाक़ों से जो फीडबैक मिला, उसमें तीन नाम पैनल में प्रमुखता से भेजे गए

1.नारायण राम डाबड़ी

2.राजेंद्र चौधरी

3.गीता बरवड़

इनमें नारायणराम डाबड़ी का नाम सबसे ऊपर था

एक ऐसा नाम जिस पर जोधपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भी तस्दीक की और जो वर्षों से पार्टी को मज़बूत करने में खिदमत-ए-ख़ास निभाते रहे। सात–आठ सालों से उन्होंने ग्रामीण इलाक़ों में संगठन को खड़ा करने, मीटिंगें आयोजित करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में जो मेहनत की, वह किसी से पिन्हाँ (छिपी) नहीं है।

लेकिन अचानक जारी हुई सूची में उनका नाम ग़ायब कर देना

न सिर्फ़ कार्यकर्ताओं की भावनाओं पर गंभीर चोट है, बल्कि यह संदेश देता है कि संगठन में मेहनत और जमीनी निष्ठा को कोई क़द्र-ओ-कीमत नहीं मिल रही। जोधपुर ग्रामीण में यह फ़ैसला रोष, रंजिश और बदगुमानी पैदा कर रहा है, जिसकी राजनीतिक कीमत कांग्रेस को भविष्य में चुकानी पड़ेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से आग्रह है कि इस मसले पर दुबारा ग़ौर-व-फ़िक्र किया जाए और कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान की बहाली के लिए निर्णय पर पुनर्विचार करे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!