AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जोधपुर में तंबाकू फ्री यूथ कैम्पेन 3.0 की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

अभियान को और प्रभावी बनाने के दिए गए दिशा-निर्देश, विभागों के समन्वित प्रयासों पर जोर

आज जोधपुर में तंबाकू फ्री यूथ कैम्पेन 3.0 की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सुनीता चौधरी ने की। इस बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा इसे और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डॉ नरेंद्र सिंह सक्सेना राज्य सलाहकार एनटीसीपी ने जोधपुर संभाग के सभी जिलों की प्रगति को प्रदर्शित किया और अपेक्षित प्रगति के भी निर्देश दिए।

बैठक में चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अभियान के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों, स्कूलों और कॉलेजों में चल रहे जनजागरूकता कार्यक्रमों, तथा तंबाकू सेवन को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

बैठक में सिरोही जिले का प्रतिनिधित्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी के मार्गदर्शन में किया गया। सिरोही जिले से प्रतिभागियों के रूप में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक जोशी, अजय माथुर सहायक निदेशक एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, हेमेन्द्रराम वरिष्ठ लेखा अधिकारी जिला परिषद, जिला कार्यक्रम अधिकारी (एनटीसीपी) डॉ. देशबन्धु शर्मा, बलवान सिंह कौल डीईओ एनटीसीपी, यशवंत कुमार जिला आईईसी समन्वयक, फूड सेफ्टी ऑफिसर मुकेश प्रजापत तथा धर्मवीर उपस्थित रहे।

डॉ देशबंधु शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी एनटीसीपी द्वारा सिरोही जिले के अंतर्गत टोबैको फ्री यूथ कैंपेन ३.० की गई गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी दी ।

डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि सिरोही जिले में तंबाकू फ्री यूथ कैम्पेन 3.0 के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। स्कूलों एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जा रहा है तथा “तंबाकू मुक्त शपथ अभियान” और “यूथ लीडरशिप प्रोग्राम” जैसे नवाचार भी लागू किए गए हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी पंचायत स्तर पर जागरूकता रैलियाँ एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सुनीता चौधरी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे परस्पर समन्वय बनाकर इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि तंबाकू मुक्त समाज की दिशा में यह पहल युवाओं की भागीदारी से ही सफल हो सकेगी। उन्होंने अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए आगामी चरणों में और सशक्त कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सिरोही जिले में एक साथ 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों द्वारा ली गई तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं करने की शपथ की भी सराहना की गई ।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने यह भी तय किया कि प्रत्येक जिले में तंबाकू नियंत्रण समितियों की नियमित बैठकें आयोजित की जाएँगी ताकि अभियान के प्रभाव का मूल्यांकन निरंतर किया जा सके।

अंत में, सभी विभागों ने यह संकल्प लिया कि तंबाकू फ्री यूथ कैम्पेन 3.0 को जन आंदोलन का स्वरूप देने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएँगे, जिससे युवा पीढ़ी तंबाकू जैसी घातक लत से मुक्त रह सके।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!