AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

भारतमाला पर लोहे की रेलिंग ड्राइवर के पेट में घुसी:इंजन को चीरती हुई आई, पैर फाड़ा; 6 दोस्त रामदेवरा जा रहे थे

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जालोर : भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार बेकाबू होकर हाईवे के किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। इस दौरान लोहे की रेलिंग कार के इंजन को चीरती हुई ड्राइवर के पैर और पेट में घुस गई। गंभीर घायल को हायर सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। कार में सवार अन्य 5 लोग पूरी तरह से सुरक्षित है। इनमें से किसी के कुछ नहीं हुआ।

यह हादसा जालोर जिले के बागोड़ा थाना इलाके में गांवड़ी गांव के पास बुधवार को अलसुबह करीब साढ़े 4-5 बजे हुआ। जिसमें गुजरात के जाम नगर निवासी ड्राइवर जिगर पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना के सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा जिगर पटेल

घटना के सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा जिगर पटेल

दूसरी लाइन पर चढ़ते समय हुआ हादसा

बागोड़ा थाना के एएसआई नरसाराम ने बताया कि जिगर (31) पुत्र मुकेश भाई पटेल गुजरात के जामनगर से अन्य 5 दोस्तों के साथ ब्रेजा कार से रवाना होकर रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे। बुधवार अलसुबह करीब साढ़े 4-5 बजे सांचोर से बागोड़ा की ओर जाने वाले गांवड़ी गांव की सीमा के पास भारतमाला एक्सप्रेस-वे की एक लाइन बंद होने के कारण दूसरी लाइन पर चढ़ते वक्त उनकी कार रोड किनारे लगे लोहे के डिवाइडर से टकरा गई।

गंभीर हालत में किया था रेफर

हादसा इतना भयानक था कि लोहे का डिवाइडर कार के इंजन को चीरता हुआ ड्राइवर सीट पर बैठे जिगर पटेल के पेट व पैर में फंस गया। जिसमें जिगर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसके बाद अन्य साथियों ने उसे एम्बुलेंस की सहायता से बागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां गंभीर स्थित में डॉक्टर ने जिगर को भीनमाल रेफर कर दिया।

रास्ते में हो गई मौत

इलाज के लिए भीनमाल ले जाते समय रास्ते में जिगर की मौत हो गई। जिसके शव को भीनमाल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!