
जालौर: रानीवाड़ा में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समीक्षा की गई। रजिस्ट्रीकरण एवं निर्वाचन अधिकारी (ईआरओ) सुनील कुमार ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा गणना प्रपत्र (ईएफ फॉर्म) वितरण कार्य का आकलन किया।
समीक्षा के दौरान, कुछ बीएलओ की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, जबकि उन्हें बार-बार निर्देश दिए गए थे। इस पर कुल 20 बीएलओ को नोटिस जारी किए गए हैं।
▪️ईआरओ बोले-लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी:
ईआरओ सुनील कुमार ने सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे ईएफ फॉर्म वितरण कार्य में प्रतिदिन संतोषजनक प्रगति दर्ज करें और निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूरा करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि निर्वाचन से जुड़ा प्रत्येक कार्य लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है, और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
▪️सुपरवाइजरों के साथ बैठक:
इसके अतिरिक्त, सुनील कुमार ने सुपरवाइजरों के साथ भी बैठक की। उन्होंने फॉर्म वितरण की प्रगति का आकलन किया और उनसे क्षेत्रवार रिपोर्ट ली। सुपरवाइजरों को निर्देश दिया गया कि वे नियमित रूप से फील्ड विजिट करें, बीएलओ की गतिविधियों की निगरानी करें और समय पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें




