AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. आनंद सेजरा ने भेड़ों में फैली ब्लू टंग वायरल बीमारी के नियंत्रण एवं मॉनिटरिंग के लिए आहोर क्षेत्र का किया दौरा

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जालोर: जालोर. जिले के आहोर क्षेत्र में भेड़ों में फैली ब्लू टंग वायरल बीमारी के नियंत्रण एवं मॉनिटरिंग के लिए राज्य के पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. आनंद सेजरा ने बीमारी से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पशुपालकों से चर्चा की तथा विभागीय आरआरटी टीमों द्वारा किये जा रहे सर्वे, उपचार के बारे में समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने खारा गाँव में पशुपालकों से रोग संक्रमण के संबंध में चर्चा कर बीमारी की रोकथाम के संबंध में दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित भेड़पालकों एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक में ब्लू टंग बीमारी के संक्रमण, प्रभावित पशुओं की संख्या, पशु उपचार सर्वे नियंत्रण कार्य के बारे मे जानकारी ली गई। वर्तमान में बीमारी पूर्णतया नियंत्रण में है।

कुल 12 विभागीय आरआटी टीम द्वारा लगभग 40,000 पशुओं का सर्वे कर बीमार पशुओं का निरंतर इलाज किया जा रहा है जिससे वर्तमान समय में बीमारी नियंत्रण में है। पशुपालकों को बीमारी से बचाव के लिए उपायों जैसे-बीमार पशु को स्वस्थ से अलग रखने, मक्खी-मच्छार से बचाव, नीम आदि का धुंआ करने, पशु के बीमार होते ही स्वयं के स्तर से इलाज न कर तुरन्त नजदीक पशुचिकित्सा संस्था से संपर्क कर इलाज करवाना आदि के बारे में जानकारी दी गई। उम्मेदपुर गाँव में निदेशक डॉ. आनंद सेजरा ने निरीक्षण कर प्रभावित पशुपालकों से बीमारी के बारे में स्थिति का जायजा लिया एवं विभागीय कार्मिकों में निरंतर सर्वे, उपचार एवं मॉनीटरिंग के बारे में निर्देश दिए। बैठक में पशुपालन विभाग जालोर के संयुक्त निदेशक डॉ गिरधर सिंह सोढा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ जयप्रकाश शर्मा, डॉ जितेन्द्र शर्मा, डॉ योगेश पुनिया, भाकरसिंह चारण व भागचन्द यादव सहित स्थानीय पशुपालक उपस्थित रहे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!