AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जैसलमेर के एक गांव में गिरी मिसाइल, तेज धमा के से मचा हड़कंप; मौके पर पहुंचे सेना के जवान

घटना शनिवार की शाम 4- 5 बजे के बीच की है, जब गांव के आसपास तेज धमाके की आवाज सुनाई दी. सेना के अधिकारियों ने तत्काल ऑपरेशन चलाकर मिसाइल के अवशेष बरामद किए

राजस्थान के जैसलमेर (Jaisalmer) जिले में एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज धमाके के साथ एक मिसाइल गांव से कुछ ही दूरी पर जा गिरी. मिसाइल के गिरते ही तेज धमाका हुआ और गांव में हड़कंप मच गया. लोग तुरंत अपने-अपने घरों से निकलकर बाए और सेना को सूचना दी, जिस पर तुरंत पुलिस और सेना की एक टीम मौके पर पहुंच गई

शाम 4-5 बजे के बीच गिरी मिसाइल

जानकारी के मुताबिक, टारगेट से मिस हुई मिसाइल जैसलमेर जिले के लाठी व भादरिया गांव की सरहद के पास के भादरिया के क्षेत्र में गिरी. घटना शनिवार की शाम 4-5 बजे के बीच की है, जब गांव के आसपास तेज धमाके की आवाज सुनाई दी. अचानक से तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए

लोडिंग गाड़ी में ले गए मिसाइल का मलबा

जब कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकले तो देखा तो मिसाइल का खोल देखा. तेज धमाके के साथ गिरी मिसाइल की इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना अब तक नहीं मिली है. सूचना पर तुरंत स्थानीय पुलिस और सेना की टीम मौके पर पहुंची और मिस टारगेट हुए मिसाइल के पिछले हिस्से के मलबे को अपने कब्जे में लेकर एक लोडिंग गाड़ी में डालकर फील्ड फायरिंग रेंज ले गए

पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहा था अभ्यास

जैसलमेर के जिस इलाके में यह मिस फायर मिसाइल गिरी है, वह फील्ड फायरिंग रेंज के पास है. जानकारी के अनुसार, लाठी क्षेत्र में पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में शनिवार को नियमित अभ्यास चल रहा था. इस दौरान दागी गई एक मिसाइल अपने टारगेट से भटक गई. फील्ड फायरिंग रेंज की वायरिंग के पास भादरिया गांव से 500 मीटर दूर गिरी

धमाके की आवाज सुनकर भादरिया गांव के लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि एक मिसाइल का खोल दिखाई दिया. ग्रामीणों की सूचना पर सेना के अधिकारियों ने तत्काल ऑपरेशन चलाकर मिसाइल के अवशेष बरामद किए. मिसाइल के मिसफायर होने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!