AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कालाडेरा रीको में हाहाकार! भगवती पेपर मिल में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल स्वाहा

जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के चौमूं में रीको एरिया स्थित भगवती पेपर मिल में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री में रखा करोड़ों का कच्चा और तैयार माल बड़ी मात्रा में जलकर राख हो गया

राजस्थान के जयपुर ग्रामीण के चौमूं में भीषण आग हादसा घटित हुआ. यह घटना इलाके के कालाडेरा रीको औद्योगिक क्षेत्र में देर रात को हुई. जिसमें रीको क्षेत्र स्थित भगवती पेपर मिल में अचानक लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के समय लगी आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि फैक्ट्री में रखा कच्चा और तैयार माल बड़ी मात्रा में जलकर राख हो गया. अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से लगी में लाखों-करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है

दमकल की दर्जनों गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग हरकत में आ गया. इसके साथ ही चौमूं अग्निशमन अधिकारी जय कुमार जांगिड़ तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के काम को शुरु किया. आग की भयावहता को देखते हुए, चौमूं, कालाडेरा, जयपुर, सरना डूंगर, जोबनेर, रेनवाल, रींगस और मंडा सहित कई स्थानों से दमकल की गाड़ियां को घटनास्थल पर बुलाया. दमकलकर्मी ने देर रात से ही आग बुझाने के काम में जुटे हुए हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका है. फिलहाल विभाग के अधिरियों ने जानकारी दी की अभी आग बुझाने में समय लगे. वही दमकल कर्मा लगातार आग बुझाने का काम कर रहे है

शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट की आशंका 

फैक्ट्री प्रबंधन और फायर अधिकारियों के शुरुआती आकलन के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. हालांकि, नुकसान का सही आकलन आग बुझने के बाद ही हो पाएगा, लेकिन शुरुआती अनुमान के हिसाब से काफी अधिक हानि होने की बात सामने आ रही है. प्रशासन आग पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है ताकि नुकसान को और बढ़ने से रोका जा सके

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!