AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

SMS मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला, 17 छात्रों को कॉलेज प्रशासन ने किया सस्पेंड

17 लड़कों के खिलाफ रैगिंग की शिकायत दी थी. शिकायत में बताया गया कि आनंदपुरी में कुछ बच्चे निजी रूप से एकोमोडेशन लेकर रहते हैं. वहां, वे उन्हें बुलाकर उनसे रैगिंग करते हैं

सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के आरोप में 17 छात्रों को सस्पेंड किया है. एंटी रैगिंग कमेटी की चेयरमैन डॉ मोनिका जैन ने बताया कि शुक्रवार रात को एंटी रैगिंग कमेटी के पोर्टल से मेल आया था. मेडिकल कॉलेज के 2025 बैच के एक छात्र ने यह शिकायत की थी

17 लड़कों के खिलाफ रैगिंग की शिकायत

इसमें 17 लड़कों के खिलाफ रैगिंग की शिकायत दी थी. शिकायत में बताया गया कि आनंदपुरी में कुछ बच्चे निजी रूप से एकोमोडेशन लेकर रहते हैं. वहां, वे उन्हें बुलाकर उनसे रैगिंग करते हैं. उनसे इंट्रोडक्शन लेना, गाना सुनना वगैरह करते हैं. जैसे हमारे पास ही शिकायत आई हमने से संवेदनशीलता से लिया. क्योंकि हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है

16 छात्र सेकंड ईयर के

इन सभी छात्रों को सस्पेंड किया गया है. इनमें से 16 छात्र सेकंड ईयर के हैं, वहीं एक छात्र की एमबीबीएस हो चुकी है और वह इंटर्नशिप कर रहा है. हमने इनसे पूछताछ भी की थी. इसके अलावा हमने हॉस्टल वार्डन को भी निर्देश दिए हैं कि वह हॉस्टल में भी सुनिश्चित करें कि किसी प्रकार की ऐसी घटना ना हो. हालांकि, यह घटना कॉलेज परिसर में नहीं हुई है. इसके साथ ही हमने पुलिस को भी यह कहा है कि वह आसपास के इलाकों में अपनी गश्त बढ़ाएं

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!