AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: 18 दिन नहीं खुलेगा बैंक… दिसंबर में छुट्टियों की लंबी है लिस्ट, अभी करें चेक

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: दिसंबर का महीना अब बस शुरू ही होने वाला है, जिसमें बैंक ग्राहकों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने पूरे 18 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में बैंक रिलेटेड किसी काम को निपटने की सोच रहे, तो आपको पहले से प्लानिंग की जरूरत है

चूंकि, बैंक हॉलिडे कई बार रीजनल और लोकल त्योहारों से जुड़े होने की वजह से हर राज्य में अलग-अलग होते हैं इसलिए जरूरी नहीं कि पूरे 19 दिन देश भर में एक साथ बैंक रहे. लेकिन यह जानना जरूरी है कि आपके यहां ब्रांच किस दिन बंद रहेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, आपको यहां दिसंबर के महीने में हॉलिडे लिस्ट की पूरी जानकारी दी जा रही है

देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:

1 दिसंबर (सोमवार)- ईटानगर और कोहिमा में उद्घाटन दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस पर बैंकों में छुट्टी रहेगी

3 दिसंबर (बुधवार)- सेंट फ्रांसिस जेवियर के चलते गोवा में बैंक बंद रहेंगे, जो 16वीं सदी के स्पेनिश जेसुइट मिशनरी के सम्मान में मनाया जाता है

7 दिसंबर बैंक में रविवार की छुट्टी रहेगी

12 दिसंबर (शुक्रवार)- पा तोगन नेंगमिनजा संगमा की पुण्यतिथि के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे

13 दिसंबर दूसरे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

14 दिसंबर को देश भर में रविवार की छुट्टी रहेगी

18 दिसंबर (गुरुवार)- यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के कारण इस दिन भी शिलांग में बैंकों की छुट्टी रहेगी

19 दिसंबर (शुक्रवार)- इस दिन गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है, इस वजह से पणजी में बैंक बंद रहेंगे

20 दिसंबर (शनिवार) और 22 दिसंबर (सोमवार)- सिक्किम में नए साल का जश्न मनाया जाएगा, जिसमें लोसूंग या नामसूंग का त्योहार भी शामिल है. इस वजह से सिक्किम में बैंक तीन दिन लगातार बंद रहेंगे

21 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी

24 दिसंबर (बुधवार)- क्रिसमस ईव के चलते इस तारीख को आइजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे, जबकि देश के बाकी हिस्सों में कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा

25 दिसंबर (गुरुवार)- क्रिसमस के मौके पर देश भर के बैंक बंद रहेंगे

26 दिसंबर (शुक्रवार)- आइजोल, कोहिमा और शिलांग में क्रिसमस सेलिब्रेशन की वजह से बैंक बंद रहेंगे

27 दिसंबर (शनिवार)- कोहिमा में क्रिसमस की वजह से बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा, यह महीने का चौथा शनिवार होगा इसलिए देश के बाकी हिस्सों में भी बैंक बंद रहेंगे

28 दिसंबर को पूरे देश के बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी. 

30 दिसंबर (मंगलवार)- शिलांग में यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि की वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी

31 दिसंबर (बुधवार): आइजोल और इंफाल में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा के कारण बैंक बंद रहेंगे. छुट्टियों की लंबी लिस्ट देखकर घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि आप इस दौरान UPI पेमेंट, मोबाइल ऐप और दूसरी डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि, अगर आपको चेक या लॉकर जैसी चीजों के ब्रांच विजिट करना है, तो पहले से प्लान बनाने में ही समझदारी है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!