AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: में 7वीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या, 8 साल से दिव्यांग बुआ के पास रहकर कर रहा था पढ़ाई

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: वाटिका रोड स्थित डेयरी योजना इलाके में बुधवार को 13 साल का सातवीं कक्षा का छात्र मोक्ष यादव घर में फंदे से लटका मिला। चीख सुनकर लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।सांगानेर सदर थाना पुलिस के अनुसार, मोक्ष मूलत: हरियाणा का रहने वाला था और यहां जयपुर में अपनी बुआ के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। मूलत: बहरोड़ के जकराना निवासी बुआ का बेटा जयपुर में निजी नौकरी करता है। मोक्ष बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्रतापनगर स्थित जानकी देवी स्कूल से पढ़कर लौटा था।

स्कूल से लौटा और बुआ का मोबाइल लेकर कमरे में चला गया। दिव्यांग बुआ बाहर बैठी थीं। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज न आने पर उन्होंने दरवाजा खोला तो मोक्ष फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।थानाधिकारी अनिल जैमन ने बताया कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन ने भी किसी पर शक जाहिर नहीं किया। बच्चे ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। परिजन शव लेकर हरियाणा के लिए रवाना हो गए।

आठ साल से बुआ के पास रह रहा था मोक्ष:

मोक्ष के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। पिता मजदूरी करते हैं और मां-बाप हरियाणा में ही रहते हैं। मोक्ष को पढ़ाई के लिए जयपुर में बुआ के पास भेजा गया था। पड़ोसियों के मुताबिक, वह शांत स्वभाव का और पढ़ने में अच्छा बच्चा था। अचानक इस कदम से पूरा मोहल्ला सदमे में है।

अमायरा की मौत अभी भी पहेली:

राजधानी जयपुर में पिछले दिनों नौ साल की बच्ची मौत का भी मामला सामने आ चुका है। नीरजा मोदी स्कूल में पढ़ने वाली नौ साल की अमायरा की स्कूल में मौत हो गई थी। यह मामला अभी भी पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। इस बीच अब 7वीं कक्षा के छात्र मोक्ष द्वारा जान देने का मामला सामने आया है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!