AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बीकानेर : थानेदार पर खुद के ही थाने में FIR दर्ज : सीआई, एक हेड कॉन्स्टेबल और 4 कॉन्स्टेबल पर जबरन 1 लाख रुपए लेने का आरोप

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

बीकानेर: बीकानेर के खाजूवाला थाने में इसी थाने के इंचार्ज सहित 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। इसमें एक हेड कॉन्स्टेबल और 4 कॉन्स्टेबल शामिल है।

इन सभी पर धमकी देकर 1 लाख रुपए हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामला अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया है।

खाजूवाला के न्यायालय अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को चक 25 बीडी निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र हरीसिंह ने इस्तगासा दिया था कि उसके साथ थानेदार और अन्य पुलिसकर्मी जबरदस्ती कर रहे हैं। उसने एफआईआर में खाजूवाला थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार प्रजापत, कॉन्स्टेबल रामकुमार, मुकेश, रामनिवास, मोनू सिंह व हेड कॉन्स्टेबल ईश्वर सिंह के साथ ही स्थानीय निवासी प्रेम शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पीड़ित ने FIR में लगाया आरोप:

एफआईआर में बताया है कि वो चक 7 एस.एस.एम में शिवशक्ति होटल नाम से होटल का संचालन करता है। 1 जुलाई 25 को सुबह सवा 7 बजे अपने होटल पर बैठा था, तब ये सभी पुलिस की गाड़ी में होटल पहुंचे। उसे कहा गया कि तू थाने नहीं आ रहा है, ना ही तू थाने की बन्धी पहुंचा रहा है। अपने खिलाफ पूर्व में दर्ज सभी मुकदमों को झूठा बताते हुए नाजायज रूप से तंग करने की बात कही तो पुलिसकर्मी नाराज हो गए। यहां तक कहा कि बंधी उच्चाधिकारियों को पहुंचानी पड़ती है।

इस दौरान होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर अपने साथ ले गए। बाद में साथ में आए पुलिसकर्मी ने मामला शांत करने के लिए एक लाख रुपए की डिमांड रखी।

झूठा मामला दर्ज करने का आरोप:

एफआईआर में आरोपी ने कहा है कि उसने अपने भाई से 1 लाख रुपए लेकर एक दुकान पर ये राशि पहुंचाई। रुपए देने के बाद भी उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया और डीवीआर भी वापस नहीं दिया। इस मामले में थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत से बात करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!