AjmerE-Paperक्राइमखेलटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अंता उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली पहुंचे प्रमोद जैन भाया, राहुल गांधी ने दी बधाई

अंता उपचुनाव में बड़ी जीत के बाद नवनिर्वाचित विधायक प्रमोद जैन भाया ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। भाया ने मिठाई खिलाई, राहुल ने चुनावी रणनीति की सराहना करते हुए ऐतिहासिक जीत पर ब बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रंधावा, डोटासरा और जूली भी मौजूद रहे।

बारां जिले की अंता विधानसभा उपचुनाव में भारी मतों से विजयी हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से 10 जनपथ स्थित उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने भाया को जीत पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

विजय के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे भाया

अन्ता उपचुनाव में कड़ी टक्कर के बीच मिली ऐतिहासिक जीत के बाद प्रमोद जैन भाया मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। उनके साथ राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी को खिलाई मिठाई, भेंट किया पुष्पगुच्छ

मुलाकात के दौरान प्रमोद जैन भाया ने राहुल गांधी को अपनी जीत की मिठाई खिलाई और पुष्पगुच्छ भेंट किया। दोनों नेताओं के बीच उपचुनाव की रणनीति और परिणाम पर विस्तृत चर्चा हुई। भाया ने राहुल गांधी को बताया कि किस तरह पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह जीत हासिल हुई।

राहुल गांधी ने की भाया की तारीफ

राहुल गांधी ने कहा कि प्रमोद जैन भाया और कांग्रेस संगठन ने पूरी चुनावी रणनीति के साथ मैदान में उतरकर कड़ी टक्कर दी और ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। उन्होंने कहा कि भायाजी की कार्यशैली उन्हें पहले से पता थी और उन्हें पूरा विश्वास था कि वे उपचुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाएंगे। राहुल गांधी ने भाया को जीत के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण जीत का संदेश

अंता उपचुनाव में मिली यह जीत राजस्थान कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राहुल गांधी से मिली शुभकामनाओं से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!