
बाड़मेर, 18 नवंबर। पीएम श्री मंहात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्टेशन रोड बाड़मेर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वयंसेवकों की ओर से विद्यालय की अमृत वाटिका में श्रमदान किया गया। प्रधानाचार्य मोती लाल जांगिड़ ने स्वयंसेवकों को जीवन में स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उप प्राचार्य जुगल किशोर ओझा ने नैतिक मूल्यों के बारे में स्वयंसेवकों को जानकारी प्रदान की।
उप प्राचार्य श्रीमती पंकज चौधरी ने बालिका सशक्तिकरण के बारे में अपने विचार स्वयंसेवकों के बीच रखे। व्याख्याता पुखराज शर्मा ने स्वयंसेवकों को निर्वाचन विभाग की ओर से जारी स्पेशल ईंटेंशिव रिवीजन कार्यक्रम के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी धर्मपाल जाखड़ ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कर्तव्य व उद्देश्यों के बारे में स्वयंसेवकों के साथ चर्चा के साथ तृतीय एक दिवसीय शिविर का समापन हुआ।




