
बाड़मेर। जिले की ग्राम पंचायत साता की धरती ने एक अनोखा और ऐतिहासिक पल देखा, जब बीएसएफ के वीर जवान 60 मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ कश्मीर से कन्याकुमारी की गौरवपूर्ण यात्रा के दौरान साता पधारे।
हमारे ग्राम पंचायत साता में सभी युवाओ द्वारा इन वीर जवानों का मारवाड़ की पारंपरिक अनुशार स्वागत कर एक प्रेरणादायी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सीमा की सुरक्षा करने वाले इन जांबाजों के सामने पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊँचा हो गया। सभी महमानों गांव के बुज़र्गो युवा साथियो का कार्यक्रम को सफल बनने पर आभार व धन्यवाद सीमा भी सुरक्षित, और जनता के दिलों में भी सम्मानित — यही है BSF की पहचान।




