
बाड़मेर में 17 साल के लड़के की गर्दन पशु एंबुलेंस से कटकर अलग हो गई। लड़का प्राइवेट बस में आखिरी सीट पर बैठा था थूकने के लिए उसने मुंह खिड़की से बाहर निकाला था
हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। बस में खून ही खून हो गया। हादसा धनाऊ थाना इलाके में आलमसर गांव के करीब दोपहर 12 बजे की है
लड़का बीमार पिता की दवाई लेने के लिए बाड़मेर आ रहा था मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस और बस को जब्त कर लिया
देखिए बस के अंदर की तस्वीरें
तस्वीर, 17 साल के रहमतुल्लाह की है जैसे ही एंबुलेंस से उसकी गर्दन कटकर अलग हुई, शरीर का बचा हिस्सा बस में गिर गया
तस्वीर, 17 साल के रहमतुल्लाह की है जैसे ही एंबुलेंस से उसकी गर्दन कटकर अलग हुई, शरीर का बचा हिस्सा बस में गिर गया बस में खून ही खून फैल गया अफरा-तफरी का माहौल बन गया
थूकने के लिए सिर बाहर निकाला था
SHO गोविंदराम ने बताया- हादसे में बीसासर निवासी रहमतुल्लाह (17) की मौत हो गई है वह प्राइवेट बस से बाड़मेर पिता की दवा लेने जा रहा था वह बस की सबसे पीछे वाली सीट पर बैठा था इस दौरान आलमसर गांव के पास उसने थूकने के लिए मुंह खिड़की से बाहर निकाला सामने से आई सरकारी पशु एंबुलेंस से उसकी गर्दन कटकर अलग हो गई
परिजनों ने मामला दर्ज करवाया
SHO ने बताया- मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है परिजनों ने दोनों वाहनों की लापरवाही का आरोप लगाया है तस्वीर, उस प्राइवेट बस की है जिसमें रहमतुल्लाह बैठा था इसी की आखिरी सीट पर वह बैठा था और हादसा हो गया
पांच भाइयों में सबसे बड़ा था
जानकारी के अनुसार, रहमतुल्लाह के पिता बीमार रहते हैं बीसासर में ही छोटा-मोटा काम करके घर का गुजारा चलाते हैं वह अपने 5 भाइयों में सबसे बड़ा था




