गुड़ामालानी क्षेत्र में देर रात वन विभाग की टीम ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई अंजाम दी DFO सविता दहिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वन अपराध और अवैध खनन रोकथाम को लेकर सख़्त कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में टीम को सूचना मिली कि वन क्षेत्र में अवैध तरीके से रेत निकाली जा रही है सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी, जहाँ एक डंपर और जेसीबी अवैध खनन करते पाए गए विभाग की टीम ने दोनों वाहनों को कब्ज़े में लेकर जब्त कर दिया
कार्रवाई में वन रेंजर श्रीराम बिश्नोई, ओमप्रकाश बिश्नोई, रामजीवन गोदारा, नरेश कुमार, महेश कुमावत, तेजाराम सहित पूरी टीम मौजूद रही टीम ने रात के समय भी जोखिम उठाकर खनन माफियाओं के खिलाफ सख्ती दिखाई वन विभाग ने साफ किया है कि अवैध खनन और वन संसाधनों के दोहन पर आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि वन क्षेत्र में किसी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि देखते ही तुरंत सूचना दें




