AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बाड़मेर: आर्य ने संभाला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पदभार-कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश रहेगी प्राथमिकता।

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

बाड़मेर, 18 नवंबर। राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी नितेश आर्य ने मंगलवार को बाड़मेर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ कार्यरत थे।  

पदभार ग्रहण करने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि बाड़मेर अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगा संवेदनशील जिला होने के कारण पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहती हैै। उनकी प्राथमिकता जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के साथ अपराधिक गतिविधियांे पर अंकुश लगाना एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहेगी। उन्होंने महिला सुरक्षा, नशा तस्करी और सीमा संबंधित अपराधों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उल्लेखनीय है कि आर्य ने पूर्व मंे कई महत्वपूर्ण मामलों की त्वरित जांच कर कर आरोपियांे को पकड़ने मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके पदभार ग्रहण करने के उपरांत विभिन्न पुलिस अधिकारियांे, जवानांे एवं सामाजिक संगठनांे के प्रतिनिधियांे ने शुभकामनाएं दी।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!