AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ड़क पर हेरोइन बेच रही महिला गिरफ्तार, घर में लगा बिजली का मीटर भी उखाड़ा, निगम की टीम जेसीबी लेकर पहुंची

पुलिस की टीम ने आरोपी महिला को हेरोइन और नगदी के साथ गिरफ्तार किया. इसके बाद विद्युत विभाग और नगर निगम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की

श्रीगंगानगर : अनूपगढ़ में पुलिस ने नशा तस्कर के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया. घर से हेरोइन की बरामदगी के बाद पुलिस ने तस्कर की मां को गिरफ्तार किया. बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद उसका मीटर ही उखाड़ दिया. साथ ही 70 हजार रुपये की पेनल्टी भी लिया. प्रेमनगर में आरोपी मनजीत कौर को 1.37 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया. उसके पास से 32 हजार 300 रुपए भी बरामद किए, जो उसने हेरोइन बिक्री से कमाए थे. एसएचओ ईश्वर जांगिड़ और एसआई रामेश्वर लाल ने कार्रवाई को अंजाम दिया. एसएचओ ने बताया कि आरोपी महिला का बेटा राणा भी नशा तस्कर है. पुलिस ने गिरफ्तार महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज का मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है

घर के बाहर हेरोइन बेचती थी महिला

एसआई रामेश्वर लाल पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे. इसी दौरान जब वे वार्ड नंबर 5 प्रेमनगर में पहुंचे तो एक घर के बाहर महिला खड़ी थी, जो पुलिस की गाड़ी को देख कर घबरा गई. पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला घर के बाहर हेरोइन बेच रही थी. शक होने पर महिला कांस्टेबल ने तलाशी की तो हेरोइन और नगदी मिली. अब इस मामले की आगामी जांच घड़साना पुलिस करेगी

निगम की टीम ने खाली पड़ी जमीन साफ करवाई

पुलिस ने मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को बुलाया. विभाग ने बिजली चोरी मामले में भी एक्शन लिया. नगर पालिका के अधिकारियों को आरोपी के घर के बाहर अतिक्रमण को हटवाने के लिए भी कहा गया. नगरपालिका की जेसीबी बुलाकर प्रेमनगर के आसपास खाली भूमि पर उगी झाड़ियों को भी साफ करवाया. उन्होंने कहा कि शिकायत मिली थी कि नशेडी प्रवृति के लोग इन झाड़ियों की ओट में नशे करते हैं

महिला का बेटा भी वांटेड आरोपी

एसएचओ ने बताया कि महिला आरोपी का बेटा अवतार सिंह उर्फ राणा भी अनूपगढ़ पुलिस थाने का वांटेड है. पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है. राणा के खिलाफ भी एनडीपीएस में कई मामले दर्ज है और वह पिछले काफी समय से फरार है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!