AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अलवर में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर फायरिंग के 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

स्कूल से लौटते वक्त 2 दिन पहले शिक्षक पर फायरिंग की गई थी. इस मामले में पुलिस ने 2 युवकों की गिरफ्तारी की है

अलवर में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर फायरिंग के 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. धोलागढ़ देवी थाना पुलिस ने करीब 4 दिन पहले हुई फायरिंग की वारदात का खुलासा किया. पुलिस ने आरोपियों का कस्बे में जुलूस निकाला. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना को गंभीरता से लेते हुए धोलागढ़ देवी थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की. तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कपिल और उसके साथी हार्दिक को गिरफ्तार कर लिया. फायरिंग में उपयोग किए गए हथियार और अन्य सबूतों की भी जांच की जा रही है

शिक्षक की बाइक रोककर की थी फायरिंग

एडिशनल एसपी शरणं कांबले ने बताया कि 12 नवंबर को पीड़ित शिक्षक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, 11 नवंबर को पीड़ित के साथ यह घटना हुई. उसने बताया कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह घर लौट रहे थे. जैसे ही वह एक स्थान पर पहुंचे, वहां दो युवक बैठे थे

उन्होंने शिक्षक को रोककर पूछा कि “क्या कपिल यही है मास्टर, जिसने कल हमारे पिताजी से बात कही थी?” शिक्षक जैसे ही कुछ समझ पाता, उससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे युवक दीपक ने जानलेवा हमला कर दिया. गनीमत रही कि गोली शिक्षक की जांघ को छूते हुए निकल गई, जिससे उनकी जान बच गई

मामले में पुलिस ने भी दिखाई तत्परता

पुलिस इस मामले में विवाद और साजिश से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है. आरोपियों से पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है. इस कार्रवाई को अलवर पुलिस की तत्परता और गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!