
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सिरोही में मेरा युवा भारत, सिरोही के तत्वावधान में विकसित भारत क्विज का आयोजन किया गया। इस क्विज में प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान आरसेटी निदेशक श्री सवाराम मीणा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान की सराहना की और सभी से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।
मेरा युवा भारत के अधिकारी श्री राजेंद्र जाखड़ ने प्रशिक्षणार्थियों से क्विज प्रश्न पूछे एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अनुदेशक पी.आर. मीणा, कार्यालय सहायक भंवरलाल परमार, ब्यूटी पार्लर मास्टर ट्रेनर मंजू प्रजापत एवं देवराज वाघेला उपस्थित रहे।




