
फतहनगर पुलिस ने कुंओं से मोटर और सोलर प्लेटों की चोरी कर रहे दो शातिर चोरों को हिरासत में लिया है। उनके पास से चोरी की 10 बाइकें भी बरामद की गई हैं।
उदयपुर के फतहनगर थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 चोरी बाइकों और अन्य कीमती सामान जब्त किया है। थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया ने बताया कि कीकावास निवासी पप्पूलाल डांगी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके रिश्तेदार गोपीलाल डांगी के लदानी वासनीकलां स्थित खेत में लगे कुएं पर सोलर सिस्टम, पैनल, कंट्रोलर और मोटर सहित अन्य सामग्री चोरी हो गई थी। 19 अगस्त को पता चला कि उनके खेत से 11 सोलर प्लेटें, कंट्रोलर और अन्य सामान चोरी हो गया।
पुलिस ने मामले में बाबूलाल पुत्र ओंकार डांगी और प्रकाश पुत्र रूपलाल डांगी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने लदाना भवाल फैक्ट्री के पास से 11 सोलर पैनल, भानसोल गढ़वाडा, जावड, पलाना, गादोली रोड और भवागनपुरा से मवेशी चोरी करने की वारदातें भी स्वीकार कीं। इसके अलावा गुडली, सालेरा कला और आसपास के क्षेत्रों से कई मोटर साइकिल चोरी करने की बात भी उन्होंने स्वीकार की।
अधिकारियों ने आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी की मोटर साइकिल, सोलर प्लेटें और अन्य चोरी किए गए उपकरण जब्त किए हैं।




