AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

उदयपुर का राजघराना होटल सील, 6 महीने में नहीं हटाया तो चल सकता है बुलडोजर

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

होटल संचालक को नोटिस देकर अवैध निर्माण हटाने की बात कही थी. इसके बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, तो प्राधिकरण की टीम ने होटल को सील कर दिया

उदयपुर विकास प्राधिकरण की तरफ से अवैध निर्माण को लेकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. प्राधिकरण की टीम ने शहर के पास मनवाखेड़ा स्थित राजघराना होटल को सील कर द‍िया. प्राधिकरण की आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि बिना अनुमत‍ि और भू-उपयोग परिवर्तन किए बिना होटल का निर्माण किया गया. इसके बाद इस होटल में व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था

एक दिन पहले 35 दुकानों को किया था सील  

त्योहारी सीजन में उदयपुर विकास प्राधिकार द्वारा अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. एक दिन पहले कृषि भूमि पर बनी 35 दुकानों को सीज किया था. आज एक बिना स्वीकृति के बनी होटल रेस्टोरेंट को सील कर द‍िया. प्राधिकरण की टीम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की

6 महीने को दिया समय, नहीं तोड़ा तो होगी कार्रवाई 

उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि अवैध निर्माण होने पर होटल रेस्टोरेंट को सील किया है. नियमानुसार ऐसी स्थिति में विपक्षी को 6 माह का समय दिया जाता है, इस दौरान व्यक्ति को अवैध निर्माण को तोड़कर नियम मुताबिक करना होता है. अगर ऐसा नहीं करता है तो 6 माह बाद प्राधिकारी एक्शन ले सकता है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!