AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होगी पदयात्रा

31 अक्टूबर को यूनिटी मार्च का भी आयोजन होगा

सांसद लुम्बाराम चौधरी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

सिरोही, 30 अक्टूबर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले यूनिटी मार्च के सम्बन्ध में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने गुरूवार को मीडियाकर्मियों को सम्बोधित किया।

उन्होंने अपने सम्बोधन में बताया कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों के जनप्रतिनीधियों, स्थानीय प्रशासन, माय भारत, एनएसएस, एनसीसी एवं अन्य सभी युवा संस्थाओं के सहयोग से विकसित भारत पदयात्राएं आयोजित की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढाना और एकता की भावना को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है। इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक, सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभायेंगे। इसी पहल के तहत 6 अक्टूबर 2025 को मंत्रालय ने युनिटी मार्च की शुरूआत की। यह भारत सरकार और माय भारत की पहल है जो लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती को समर्पित है। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढाएगी। इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उन्हांंने बताया कि इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने इस अभियान का शुभारंभ किया वहीं 18 अक्टूबर को राज्य में इस अभियान की शुरूआत हुई।

लाँच की जाने वाली प्रमुख पहल

निबंध प्रतियोगिताः-इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष के युवा 25 नवंबर 2025 तक माय भारत पोर्टल के माध्यम से भाग ले सकते हैं। इसमें विषय राष्ट्रीय एकता, नागरिक जिम्मेदारी और सरदार पटेल के नेतृत्व से सम्बन्धित है। प्रत्येक राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश को एक मूल्यांकन पैनल का गठन करना होगा। शीर्ष 10 विजेताओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय रील प्रतियोगिताः- इस रील प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष के युवा 25 नवंबर 2025 तक माय भारत पोर्टल के माध्यम से भाग ले सकते हैं। युवाओं को 30 40 सैकंड के वीडियो पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। रचनात्मक संदेश एकता, सेवा और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर होने चाहिए। शीर्ष 10 विजेताओं को राष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

ऑनलाईन क्विज :- ये क्विज एकता, नागरिक कर्त्तव्यों और राष्ट्रीय विषयों पर आधारित होंगी। इसमें प्रमाण पत्र प्रतिभागी माय भारत पोर्टल पर प्राप्त कर सकते है।

पॉडकास्ट श्रंखला – “एक था सरदार“ः- देशभक्ति और जागरूकता जगाने के लिए पदयात्रा के दौरान सार्वजनिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

जिला स्तरीय पदयात्रा

उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में पदयात्राओं का आयोजन होगा। जिला मुख्यालय, सिरोही पर पदयात्रा 03 नवम्बर 2025 को आयोजित की जाएगी। पदयात्रा के दौरान अनेकता में एकता थीम के साथ देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी युवाओं द्वारा दी जाएगी। पदयात्रा के साथ एक पेड़ मां के नाम, स्वदेशी भारत आत्मनिर्भर भारत की शपथ, स्वच्छता व नशामुक्त भारत का संदेश भी दिया जाएगा।

पदयात्रा में कैबिनेट मंत्री, सांसद, जनप्रतिनिधि, स्थानीय प्रशासन, मेरा युवा भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना, एन सी सी, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनिकी शिक्षा आदि सभी विभाग से युवा भाग लेंगे।

पदयात्रा से पहले स्कूल, कॉलेजों में अलग-अलग प्री ईवेंट गतिविधियां जैसे कि निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद, सरदार पटेल के जीवन पर संगोष्ठी आदि का आयोजन करवाया जाएगा।

राष्ट्रीय पदयात्रा (26 नवम्बर से 06 दिसम्बर 2025)ः 150 किमी की राष्ट्रीय पदयात्रा का आयोजन करमसद (पटेल जी के जन्मस्थान) से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, एकता नगर तक निकाली जाएगी। पदयात्रा के रास्ते के सभी गांवों में सामाजिक विकास के कार्यक्रम होंगे, जिनमें माय भारत, एनएसएस के स्वयंसेवक, एनसीसी कैडैट और युवा लीडर भाग लेंगे। यात्रा के पड़ावों पर सरदार पटेल के जीवन पर आधारित विकसित भारत की प्रदर्शनी और भारत की विविध संस्कृति का उत्सव मनाया जाएगा। हर शाम सरदार गाथा होगी, जिसमें पटेल जी के जीवन और योगदान की कहानियां सुनाई जाएगी।

इस दौरान जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, अति. जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, अति. पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह, डॉ. रक्षा भंडारी, गणपत राठौड, गोपाल माली एवं मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

31 अक्टूबर को होगा यूनिटी मार्च का आयोजन

जिले में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर यूनिटी मार्च का आयोजन भी होगा। यह मार्च नवीन भवन से प्रातः 7.30 बजे प्रारम्भ होगा। यह युनिटी मार्च शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरेगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की सहभागिता रहेगी साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, उद्बोधन एवं प्रेरक प्रचार सामग्री भी शामिल रहेगी। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुरूवार को बैठक आयोजित कर निर्देशित किया। उन्होंने सभी से समस्त तैयारियां समय रहते पूर्व करने तथा आमजन की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!