AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

सिरोही, 28 अक्टूबर। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को आत्मा सभागार में ग्रामीण सेवा शिविर एवं शहरी सेवा शिविर की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने कहा कि किसी भी योजना का सफल क्रियान्वयन तभी सुनिश्चित होगा जब वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने इसके लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उपखंड अधिकारियों, विकास अधिकारियों, तहसीलदारों व नगरीय निकाय के प्रभारी अधिकारियों को अधीनस्थ अधिकारियों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं व अभियानों के सफल क्रियान्वयन की बात कही।

उन्होंने इस दौरान सभी अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों के सम्बन्ध में लंबित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अतिशीघ्र पूर्ण करवाते हुए सम्बन्धित को लाभान्वित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय समय पर कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया जाए उन्होंने इस दौरान विभिन्न पोर्टल पर लंबित आंकडों को निर्धारित समय में अद्यतन करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि शिविरों में आमजन द्वारा प्रस्तुत परिवादों का तत्परता से निस्तारण हो ये सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आवंटित लक्ष्यानुरूप प्रगति लाने की बात कही। साथ ही नगरीय निकायो के अधिकारियां को सफाई व्यवस्था सुदृढ करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

उन्होंने इस दौरान अस्पतालों मे सफाई कार्य, आंगनवाडी में पोषाहार, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना, आरएमआरएस पेंशन योजना, कृषि विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों तथा विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल, माउंट आबू उपखंड अधिकारी डॉं अंशु प्रिया, सिरोही उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, रेवदर उपखंड अधिकारी राजन लोहिया, पिंडवाडा उपखंड अधिकारी नरेन्द्र जांगिड, आबूरोड उपखंड अधिकारी शंकरलाल मीणा, शिवगंज उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, एसीईओ शैलेन्द्र जोशी, तहसीलदार जगदीश विश्नोई, सीपीओ सियाराम मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!