
सिरोही 28 अक्टूबर। जिले में आगजनी की दुर्घटनाओं की रोकथाम/नियंत्रित करने के लिए अग्नि सुरक्षा उपकरणों की समय-समय पर जांच करने के लिए सहायक अग्निशमन अधिकारी, नगर परिषद, सिरोही को सम्पूर्ण जिले में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की समय-समय पर जांच के लिए नियुक्त किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल ने बताया कि वे विभागीय निर्देशानुसार सम्पूर्ण जिले में अग्नि सुरक्षा उपकरणों एवं फायर सेफ्टी प्रमाण-पत्र/फायर एनओसी की समय-समय पर जांच करेगें।




