
प्रार्थी मोहनलाल पुत्र श्री नमाजी जाति गरासिया, निवासी सारणफली पटवार हलका अजारी का निवासी है। मेरा नाम राजस्व रिकॉर्ड में 20 वर्षों से मोवा पुत्र नगाजी चल रहा था जबकि मेरा वास्तविक नाम मोहनलाल पुत्र नगाजी हैं। मेरे नाम में राजस्व रिकॉर्ड में चल रही राजस्व त्रुटि के कारण बैंकों में ऋण पीएम किसान सम्मान निधि व राज्य और केन्द्र सरकार की अन्य महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के तहत ग्राम पंचायत अजारी में उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्र जांगिड , शिविर प्रभारी तहसीलदार पिण्डवाडा शंकरलाल द्वारा मौके पर हलका पटवारी अजारी को आदेशित कर राजस्व त्रुटि में सुधार करने हेतु निर्देशित किया। राजस्व रेकर्ड में सुधार कर मेरा नाम मोवा पुत्र नगाजी के स्थान पर मोहनलाल पुत्र नगाजी सुधार कर मुझे लाभान्वित किया जिससे परिवार में हर्ष की लहर दौड गई।
मेरे कुल 4 राजस्व खातों में शुद्धि होते ही मैं बैंकों में ऋण पीएम किसान सम्मान निधि व राज्य और केन्द्र सरकार की अन्य महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ले सकुंगा। मैं राज्य सरकार व राजस्व विभाग को दिल से साधुवाद ज्ञापित करता हूँ।




