
जयपुर : सिरोही गोयली रोड स्थिति रावल ब्राह्मण छात्रावास में शुक्रवार को रावल ब्राह्मण स्वाभिमान मंच क़े तत्वाधान में प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे समाज की 180 प्रतिभाओ का सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्रावास अध्यक्ष राजेश रावल, स्वाभिमान मंच संयोजक सुरेश रावल मांडवा, मंच संरक्षक राकेश रावल, मुकेश रावल उथमन , राजू रावल मनादर, नारायण रावल आल्पा, मनादर सरपंच सुमित्रा रावल, छात्रावास कोषाध्यक्ष दिनेश रावल अरठवाडा, उपाध्यक्ष ईश्वर रावल, शिक्षा विद छगनलाल, चुन्नीलाल, फोजाराम, रमेश रावल, मदन रावल, नरेंद्र रावल, गिरीश रावल, दिलीप रावल सहित समाज क़े गणमान्य नागरिको ने माँ सरस्वती क़े समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व शिक्षा अधिकारी जगदीश रावल असावा ने कहा की समाज की प्रतिभाओ का सम्मान समारोह बहुत ही शानदार कार्यक्रम है जिससे इन प्रतिभाओ का हौसला बढ़ता आज समाज में शिक्षा को लेकर जो पहल चल रही है वह काफी सराहनीय है जिसमे समाज क़े भामाशाह भी सहयोग कर रहे है।समाज की उन्नति तभी संभव है जब हमारे बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। प्रतिभाओं को सम्मान देना केवल उनका गौरव बढ़ाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाना है। स्वाभिमान मंच को बधाई देता हूँ कि उन्होंने ऐसी पहल कर युवाओं में आत्मविश्वास जगाने का कार्य किया है।

छात्रावास अध्यक्ष राजेश रावल ने कहा की समाज में महिलाओं और बेटियों की शिक्षा को लेकर अब सोच बदल रही है, और यह समारोह उसी परिवर्तन का प्रतीक है। बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है और आज उनके सम्मान से समाज का गौरव बढ़ा है। हम सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी बच्ची की प्रतिभा संसाधनों की कमी से न रुक जाए।छात्रावास सचिव प्रकाशराज जीरावल ने कहा की आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है, लेकिन प्रतिस्पर्धा के साथ मूल्यों का होना भी जरूरी है। मैं सभी विद्यार्थियों से कहना चाहूँगा कि वे केवल अंक हासिल करने की नहीं, बल्कि ज्ञान अर्जित करने की दिशा में आगे बढ़ें। समाज और देश को आपकी मेधा की जरूरत है। समाज में बालिकाओं को शिक्षा क़े क्षेत्र में और ज्यादा आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

रावल स्वाभिमान मंच संयोजक सुरेश रावल ने कहा की जब हम अपने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस करते हैं, तो यह उस सामूहिक प्रयास का परिणाम होता है जो परिवार, शिक्षक और समाज मिलकर करते हैं। हमारी कोशिश है कि हर बच्चे को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले ताकि कोई भी प्रतिभा दब न जाए।

कार्यक्रम प्रभारी राहुल रावल ने कहा की आज जिन प्रतिभाओं का सम्मान किया जा रहा है, वे हमारे समाज की शान हैं। इन बच्चों ने यह साबित किया है कि लगन और परिश्रम से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। हमारा मंच हमेशा से युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए तत्पर रहा है, और आगे भी ऐसे आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा।
महेंद्र रावल भंदर ने कहा की स्वाभिमान मंच की नींव क़े साथ ही मंच क़े सामाजिक उत्थान को लेकर कई कार्य किए जिसमे शिक्षा और चिकित्सा क़े क्षेत्र में किए गए सराहनीय है इसके साथ ही वरिष्ठ जनों का सम्मान, जनप्रतिनिधि सम्मान कार्यक्रम सहित अन्य कई कार्य भी किए है।

प्रतिभाओं का सम्मान समाज की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। हमें केवल डॉक्टर, इंजीनियर या अफसर बनाने की नहीं, बल्कि अच्छे इंसान बनाने की भी जिम्मेदारी लेनी होगी। बच्चों में संस्कार और अनुशासन जितना मजबूत होगा, उतनी ही सशक्त हमारी आने वाली पीढ़ी बनेगी। इस दौरान राजू रावल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण रावल,विनोद रावल गोयली, भरत मोरली , नरेश सारनेश्वर , कन्हैयालाल, पारसमल, सुरेश, कांतिलाल, दिनेश, भरत, हितेश अजारी विक्रम, नरेश, कमलेश, व्यास, भंवर, छगन लाल, चुन्नीलाल, रमेश, हरि किशन, रविंद्र अरठवाडा, कान्तिलाल, विष्णु रावल, हिम्मतरावल, कन्नू भाई, भरत रावल सहित समाज बन्धु उपस्थित रहे।
सिरोही जालौर न्यूज़
चीप एडिटर – कैलाश रावल ( Kरावल )
स्वरूपगंज – 7734921333




