AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पावापुरी तीर्थ में भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव पर हुए आयोजन, भक्ति और उल्लास का दिखा माहौल

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

सिरोही में भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस पर महावीर स्वामी चौमुखा जल मंदिर में संगीतकार ओमप्रकाश ने “गुरु गौतम ध्यान धरे, महावीर को याद करें” भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिसने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। महोत्सव के अवसर पर पावापुरी तीर्थ को दीपक और रंगोली से सुंदर रूप से सजाया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए।

रात्रि में महाआरती और मंगल दीपक का आयोजन किया गया, जिसमें के पी संघवी परिवार ने भाग लिया और भगवान को मोदक व लड्डू अर्पित किए। नववर्ष के उपलक्ष्य में यात्री गाजे-बाजे के साथ जिनालय पहुंचे और भक्ति गीत गाते हुए पुजारियों के माध्यम से दर्शन किए। जिनालय का द्वार श्रीमती रतनबेन बाबुलाल संघवी और किशोर एच. संघवी के हाथों खोला गया। सभी ने परमात्मा के दर्शन किए और वाक्षेप पूजा में भाग लिया। जल मंदिर का द्वार कीर्ति भाई और सुधा बेन संघवी ने उद्घाटन किया।

उपासरे में विधिकारक विरलभाई शाह ने भक्तों को महावीर स्वामी और उनके गणधर श्री गौतम स्वामी के जीवन और ज्ञान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नववर्ष के शुभारंभ पर सभी यात्रियों ने एक-दूसरे को “जय केसरिया” कहकर शुभकामनाएं दीं।

नववर्ष के अवसर पर मंडार के श्रेष्ठीवर्य रमेश कुमार खुमचंद जी शाह परिवार ने गौपूजन किया। केपी संघवी परिवार की पुत्रवधु श्रीमती सोनलबेन नितिन भाई संघवी ने 5293 गौवंश को आधा-आधा किलो गुड़ खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। ट्रस्ट की ओर से दोनों लाभार्थियों का सम्मान किया गया। गौशाला के कर्मचारी सभी का स्वागत करते हुए उन्हें मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी और ढोल-ढमाके के साथ नृत्य किया।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!