AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: में चावल के भूसे और केमिकल से मसाला बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, मिलावटी हल्दी-पाउडर जब्त, संचालक फरार

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: खोरा बिसल थाना पुलिस ने खाद्य विभाग की टीम के साथ मिलकर सरना डूंगर रीको में मिलावटी मसाले बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने मसाला फैक्ट्री पर छापा मारकर नकली मसाले जब्त किए हैं।

रेड के दौरान फैक्ट्री से 1400 किलो मिलावटी हल्दी, 75 किलो मिलावटी मिर्ची पाउडर और अन्य मसाले बरामद हुए हैं। इसके अलावा 400 किलो चावल का भूसा भी जब्त किया गया है, जिसे मिलावट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

मालिक पहले भी हो चुका गिरफ्तार:

थानाप्रभारी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि फैक्ट्री मालिक सीकर निवासी राजेंद्र सिंह और अलसीसर झुंझुनूं निवासी महेंद्र सिंह हैं। दोनों आरोपी पुलिस कार्रवाई से पहले फरार हो गए। फैक्ट्री में खराब गुणवत्ता की हल्दी और मिर्ची में केमिकल मिलाकर उन्हें बाजार में बेचा जा रहा था। ये मसाले न केवल गुणवत्ता में खराब थे। बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकते थे। खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल इकट्ठे किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी महेंद्र सिंह पहले भी मिलावटी मसाला बनाने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!