AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत शिवगंज में तैयार फ्लैट के आवंटन पत्र दिए

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

सिरोही, 18 अक्टूबर। प्रदेश के डेयरी व पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी तथा सांसद लुम्बाराम चौधरी ने शिवगंज में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आवंटन पत्र देकर मकानों की चाबी सौपी।

इस मौके पर डेयरी व पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत तैयार फ्लैट का पट्टा और कब्जा देते हुए कहा कि शिवगंज के लिए यह महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना में काफी लंबित थी। आज 42 जनों को कब्जा दिया गया। उन्होंने केन्द्र सरकार द्धारा जीएसटी कम करने से आम को राहत मिली है और आर्थिक भार भी कम हुआ है। उन्होंने जीएसटी कम होने के फायदों को गिनाते हुए आमजन को राहत की बात कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, युवा एवं बेरोजगारों के विकास के लिए कटिबद्ध है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा है कि अन्तिम छोर पर बैठा आदमी तक सहायता पहुंचाना है।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि 2016-17 मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत फ्लैट बनाने के लिए शिलान्यास किया गया था और इसके पात्र लोगों को पट्टा व कब्जा दिया जाए। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से यह योजना चालू की गई। यह कार्य काफी लम्बित रहा। इस योजना में पहले सिरोही में आर्थिक कमजोर वर्ग के लोगों को मकान आवंटित किए इसी तर्ज पर आज शिवगंज में जिन्होंने राशि जमा करवाई है, उन्हें 42 आवंटन पत्र दिया गया है ,शेष रहें उन्हें दिसम्बर तक मकान आवंटित किए जाएंगे। आमजन को मै सिरमौर समझता हूॅ। उन्होंने कहा कि 320 उसमें से आर्थिक कमजोर वर्ग के लोगों को दिये जा रहें है। माननीय मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जन आवास के अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण कर मकान आवंटित करें।

सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि आर्थिक कमजोर वर्ग के लोगों लिए यह योजना बहुत ही लाभदायक है। उन्होंने जीएसटी व केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में रक्षा भंडारी भी मौजूद रही।

इस कार्यक्रम में अति0 जिला कलक्टर डाॅ राजेश गोयल, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, तहसीलदार आशु राम राणा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी आशुतोष आचार्य, ताराराम कुमावत, राजेन्द्र सोलंकी, प्रमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अखिलेश पुरोहित, कुंदनमल राठी, प्रकाश भाटी, अशोक अग्रवाल, दिनेश बिंदल सहित अन्य जन मौजूद रहें।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!