
सिरोही | भारतीय किसान संघ जिला सिरोही कि मासिक बैठक गुरूवार को आदर्श विद्यालय सिरोही में जिलाध्यक्ष मावाराम चौधरी की अध्यक्षता व जिलाप्रभारी खीमसिंह के सान्निध्य में हुई। पिण्डवाड़ा तहसील के रोहिड़ा, वाटेरा, भीमाना व भारजा चारों पंचायतों में कमलेश मेटा कास्ट प्राइवेट कंपनी जयपुर को खनन के लिए आवंटित 3500 बीघा भूमि को निरस्त करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर अल्पा चौधरी को ज्ञापन सौंपा।
किसानों में मेटा कास्ट कंपनी के खिलाफ भयंकर रोष व्याप्त है। समय रहते आवंटन निरस्त नहीं किया तो आगामी रणनीति बनाकर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में मुकेश रावल, केसाराम पुरोहित, उत्तमसिंह राठौड़, भैराराम माली, जबरसिंह केर व गणपतसिंह देवडा सहित कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।




