AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

विभिन्न अभियानों व लंबित कार्यों की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिए

सिरोही, 16 अक्टूबर। संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को आत्मा सभागार में जिले में ग्रामीण सेवा शिविर, शहरी सेवा शिविर, वित्तीय समावेशन कैम्प, सेवा पखवाडा, राइजिंग राजस्थान के एमओयु की स्थिति सहित विभिन्न विषयों के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।

उन्होंने इस दौरान संबंधित अभियानों में विभिन्न विभागों यथा डिस्कॉम, महिला एवं बाल विकास विभाग, रसद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, ग्रामीण विकास विभाग, आयोजना विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग आदि द्वारा किए जा रहे कार्यों की ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए अब तक हुए कार्य, लंबित कार्य, राज्य स्तर पर जिले की रैंकिंग, कार्यों के लंबित होने का कारण, कम प्रगति आदि की समीक्षा करते हुए लक्ष्यानुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर में प्रत्येक पात्र को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने इस दौरान परिवादियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का भी त्वरित निस्तारण करने की बात कही। संभागीय आयुक्त ने इस दौरान राइजिंग राजस्थान के एमओयू क्रियान्वयन में अब तक हुई प्रगति की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी शिविरों के दौरान अपने अपने विभाग की योजनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार करने, सामान्य भाषा में प्रक्रिया को समझने तथा शिविर में आने वाले लोगों को योजनाओं की जानकारी देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के संबंध में निर्धारित पोर्टल पर अद्यतन सूचनाओं को नियमित रूप से अपडेट करना सुनिश्चित करें साथ ही उन्होंने तकनीकी समस्याओं के संबंध में भी संबंधित विभागीय अधिकारी से अविलम्ब चर्चा कर निस्तारण करवाने के निर्देश दिए।

संभागीय आयुक्त ने विभागीय योजनाओं की सफलता की कहानीयों को नियमित रूप से प्रचार करने के निर्देश दिए एवं कहा कि सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करते हुए फिल्ड स्तर पर अपनी मॉनिटरिंग बढ़ाए एवं नियमित रूप से अपने-अपने विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों के स्तर पर समीक्षा करना सुनिश्चित करें।

जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने संबंधित सभी विभागों को संभागीय आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, माउंट आबू उपखंड अधिकारी डॉ अंशुप्रिया, सिरोही उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, शिवगंज उपखंड अधिकारी नीरज मिश्रा, आबूरोड उपखंड अधिकारी शंकर लाल मीणा, रेवदर उपखंड अधिकारी राजन लोहिया व जिला परिषद के एसीईओ शैलेन्द्र जोशी सहित अन्य जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!