AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है अतः उपभोक्ताओं से अनुरोध है की अपने घरों के कनेक्शन सीवर लाइन से जल्द से जल्द जुड़वाये ।

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

सिरोही में सीवर लाइन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है यदि जिन उपभोक्ताओं के घरों का सीवर कनेक्शन शेष है तो टोल फ्री नंबर 1800-1800-116 व हेल्पलाइन नंबर 7340123789 पर संपर्क किया जा सकता है।

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना यानि आरयूआईडीपी सिरोही शहर में जोन 1 में सीवर लाइन का कार्य स्कोप अनुसार पूर्ण कर लिया गया है, बचे हुए सीवर कनेक्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर 7340123789 पर संपर्क कर कनेक्शन लिया जा सकता है, ताकि हर घर को सीवर कनेक्शन का लाभ मिल सके। आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा द्वारा अपील की गई है की सिरोही में परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है। जिन कॉलोनियों में सीवर लाइन डल चुकी है वहां के निवासी अपने घरों को शीघ्र ही सीवर लाइन से जुड़वा लें। प्रोजेक्ट के द्वारा सीवर कनेक्शन का कार्य निशुल्क किया जा रहा है, जिसके लिये उपभोक्ता को कोई चार्ज नहीं देना होगा। नगर पालिका अधिनियम 2009 के अनुसार जिन शहरों में सीवर सिस्ट्म शुरू हो जाता है वहां सभी के लिये सीवर कनेक्शन करवाना अनिवार्य है। क्योंकि घरों से निकलने वाले गंदे पानी को, जिसमें टॉयलेट, स्मानघर और रसोई से निकलने वाला गंदा पानी शामिल है, की निकासी खुले में अथवा ओपन ड्रेन या नाली में नहीं की जा सकती। इस गंदे पानी की निकासी सीवर लाइन द्वारा ही होनी चाहिए। सीवर कनेक्शन नहीं करवाने पर जुर्माने का भी प्रावधान है। अतः सभी से ये अनुरोध किया जाएगा कि सीवर कनेक्शन के लिए हां कहें और जुर्माने से बचें। सीवर सिस्ट्म आपके फायदे के लिए है और इससे सिरोही शहर साफ एवं स्वच्छ बनेगा। सीवर प्रणाली से होने वाले लाभों के बारे में विस्तारपूर्ण जानकारी है कि गंदे पानी को सीवर लाइन के माध्यम से सीवेज शोधन संयंत्र में ले जाकर ट्रीट किया जायेगा तथा ट्रीटेड पानी को कृषि कार्य हेतु उपयोग मे लिया जाएगा। प्रोजेक्ट टीम द्वारा स्थानीय निवासियों से परियोजना कार्यों में सहयोग की अपील की गई और सीवर लाइन में कचरा ना प्रवाहित करे और सीवर लाइन में बारिश के पानी को न जुड़वाये ताकि सीवर सिस्ट्म सही तरीके से कार्य करे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!