
सिरोही, 13 अक्टूबर। दीपावली के पावन पर्व पर कुम्हार व अन्य माटी कलाकार मिट्टी के दीपक व अन्य सजावटी सामान बना कर उनको बिक्री के लिए ग्रामीण हाट/शहर में लेकर आते हैं ताकि सभी नागरिक अपनी सुविधानुसार एवं उपयोगार्थ उनकी खरीद सकें।
जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे मिट्टी से बने दीपक व अन्य मिट्टी के सजावटी सामान बेचने वाले कुम्हार व अन्य माटी कलाकार को नगरीय निकाय/ग्राम पंचायत क्षेत्रों के मुख्य बाजारों में उचित जगह उपलब्ध कराये जाने में सहयोग करावे तथा उनके द्वारा चिन्हित जगह पर अपनी माटी उत्पाद की बिक्री पर दीपावली के पावन पर्व पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं वसूला जावे साथ ही मिट्टी के दीपक व अन्य माटी उत्पादों के अधिक से अधिक उपयोग एवं खरीदने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करावें ताकि मिट्टी के दस्तकारों को दीपावली महापर्व पर रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त हो और उनकी आय में वृ़द्ध हो तथा मिट्टी के उत्पादों का उपयोग अधिकाधिक हो सके।




