AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: गृह मंत्री अमित शाह आज जयपुर में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ, 4 लाख करोड़ के निवेश की होगी ग्राउंड ब्रेकिंग

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। वे सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में नवीन आपराधिक कानूनों पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह प्रदर्शनी 13 से 18 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर शाह राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से 4 लाख करोड़ रुपए के एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग करेंगे। साथ ही 9,300 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी होगा। इसके अलावा, विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए 260 करोड़ रुपए और दुग्ध उत्पादकों को दूध सब्सिडी के 364 करोड़ रुपए की राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया जाएगा। कार्यक्रम में 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के तहत रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ होगा तथा एफएसएल वाहनों, महिला सुरक्षा पेट्रोलिंग स्कूटी एवं मोटरसाइकिलों का फ्लैगऑफ भी किया जाएगा।

न्याय की नई पहचान पर प्रदर्शनी के विशेष सत्र:

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू हुए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के एक वर्ष पूर्ण होने पर यह प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। ‘नव विधान- न्याय की नई पहचान’ थीम पर आधारित यह प्रदर्शनी कानून की नई संरचना की डिजिटल एवं इंटरएक्टिव प्रस्तुति के साथ दर्शकों को जागरूक करेगी।

छह दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन विशेष सत्र होंगे:

13 अक्टूबर: पुलिस कार्य में टेक्नोलॉजी के उपयोग पर सत्र

14 अक्टूबर: फॉरेंसिक विज्ञान आधारित सत्र

15 अक्टूबर: जेल संबंधी विषयों पर चर्चा

16 अक्टूबर: कानूनविज्ञों के साथ संवाद

17 अक्टूबर: महिलाओं व बच्चों से जुड़े अपराधों की रोकथाम और सामाजिक जागरूकता पर एनजीओ सत्र

18 अक्टूबर: समापन समारोह

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!