अजारी में रैली, संगोष्ठी, प्रतियोगिता व प्रदर्शनी के माध्यम से दी योजनाओं की जानकारी
स्वच्छता को बनाये रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना दायित्व निभाने की आवश्यकता गणपत सिंह देवडा जीएसटी सुधार से आम आदमी व व्यापरिक वर्ग को बडी राहत

सिरोही, 09 अक्टूबर 2025। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही की ओर से पिण्डवाडा ब्लाॅक के अन्तर्गत ग्राम सहकारी सेवा समिति परिसर, अजारी में रैली, संगोष्ठी, प्रतियोगिता और प्रदर्शनी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम प्रशासक लीला देवी, पंचायत समिति सदस्य रम्भा देवी, कार्यवाहक प्रधानाचार्य पुखराज बाराडा, सामाजिक कार्यकर्ता वागेन्द्र देवासी के आतिथ्य में आयोजित किया गया।
इस मौके पर डाक निरीक्षक कुलदीप सिंह राव ने सुकन्या समृद्वि योजना, पीएलआई, आरडी बचत योजनाओं के लाभ व आवेदन की प्रकिया केे बारे में कार्यक्रम में जानकारी प्रदान की। चिकित्सा अधिकारी डाॅ विनोद ने मुख्यमंत्री निशुल्क दवाई योजना, 108 एम्बुलेन्स सेवा व मौसमी बीमारियों से बचाव पर जानकारी प्रदान की। लीड बैक के वित्तीय साक्षरता समन्वयक राजेन्द्र सिंह ने प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्यौति व जन धन योजना की पात्रता व आवेदन प्रक्रिया के बारे में में जानकारी प्रदान की।

ब्यूरो के प्रभारी अधिकारी फूलचन्द गहलोत ने जीएसटी सुधार 2025, पीएम सूर्य घर योजना व जन कल्याणकारी योजनाओं पर विचार व्यक्त किए। उन्होने कहाॅ कि जीवन रक्षक दवाईया व स्टेशनरी की खरीद पर जीएसटी मुक्त व जीएसटी टैक्स स्लैब में अब सुधार कर 5 व 18 प्रतिशत रखने से आम आदमी व व्यापरिक वर्ग को बडी राहत देने के लिए सरकार का एक एतिहासिक कदम है।

सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवडा ने कहाॅ कि जहाॅ स्वच्छता है वहाॅ ईश्वर का वास है। देवडा ने सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता को बनाये रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना दायित्व निभाने की आवश्यकता बताया। देवडा ने बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना के तहत बेटियों को अच्छी शिक्षा व प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की अपील की। योगाचार्य भीक सिंह भाटी ने कहा कि कम उम्र के बच्चों किशोरियों व गर्भवती महिलाओं स्वस्थ्य रहने के लिए सन्तुलित पौष्टिक आहार व मोटे अनाज की सबसे अधिक आवश्यकता बताया। भाटी ने नियमित दिनचर्या व योग के महत्व पर भी विचार व्यक्त किए। मुख्य कार्यक्रम से पुर्व विधालय से छात्र-छात्राओं के द्वारा जन चेतना रैली का आयोजन कर स्वच्छता व जीएसटी बचत उत्सव का संदेश दिया गया। रैली को गणपत सिंह देवडा, भीक सिंह भाटी, प्रधानाचार्य करण सिंह, पुखराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व ब्युरो की ओर से विजेताओं को पुरुष्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान लोक कला मण्डल, बाडमेर द्वारा जीएसटी बचत उत्सव, बेटी बचाओं, बेटी पढाओं व स्वच्छता के महत्व पर गायन की प्रस्तुति दी गयी।




