AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अजारी गांव की बेटी पूजा कुमारी ने रचा इतिहास, सिरोही को दिलाया पहला हॉकी गोल्ड

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

सिरोही/पिण्डवाड़ा। बेटियों को अगर सही मार्गदर्शन और सहयोग मिले तो वे किसी भी ऊँचाई को छू सकती हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण प्रस्तुत किया है सिरोही जिले की पिण्डवाड़ा तहसील के छोटे से गाँव अजारी की छात्रा एवं होनहार हॉकी खिलाड़ी पूजा कुमारी कलबी पुत्री सुजाराम कलबी ने। पूजा कुमारी ने 69वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता (30 सितम्बर से 6 अक्टूबर 2025) में अजमेर अकादमी से गोलकीपर की भूमिका निभाते हुए सिरोही जिले के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। प्रतियोगिता का आयोजन जी.आर.जी. इंटरनेशनल उमावि. घोलासर, लोहावट (फलौदी) में हुआ।

सफर और संघर्ष

पूजा ने वर्ष 2023 से हॉकी खेलना शुरू किया और उसी वर्ष अजारी की टीम ने जिला स्तर पर पहला स्थान पाया। साथी खिलाड़ियों के पिण्डवाड़ा पढ़ाई के लिए जाने के बाद भी उसने अजारी की बालिकाओं को प्रेरित कर नई टीम बनाई और जिला प्रतियोगिता में तीसरा स्थान दिलाया। सत्र 2024-25 में 19 वर्ष छात्रा वर्ग की सिरोही टीम का हिस्सा रही, जिसने राजस्थान में 6वां स्थान हासिल किया। सीखने की जिद और लगन इतनी गहरी रही कि वह गाँव के लड़कों की टीम के साथ भी खेलती रही। जयपुर में राजस्थान सरकार के खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित ट्रायल में चयनित होकर वह अजमेर अकादमी तक पहुँची

परिवार और गांव का गर्व

पूजा के पिता सुजाराम कलबी भी अपनी बेटी की इस उपलब्धि से गौरवान्वित हैं। उनके पुत्र कृष कुमार कलबी और राकेश कुमार कलबी भी सार्दुल स्पोर्ट्स अकादमी बीकानेर से हॉकी खेल रहे हैं। अजारी गांव के अन्य खिलाड़ी भी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। शंकर देवासी, प्रकाश देवासी, सवाराम देवासी, हरीश कुमार देवासी और रविशंकर मेघवाल हाल ही में जालोर में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में सिरोही को चौथा स्थान दिलाने वाली टीम का हिस्सा रहे वहीं सुमित चौधरी आंजना पुत्र प्रभुराम आंजना चौधरी ने 41वीं राज्य स्तरीय 15 वर्ष वर्ग प्रतियोगिता में सार्दुल स्पोर्ट्स अकादमी से खेलकर राजस्थान को दूसरा स्थान दिलाया।

प्रेरणा बनी पूजा

सिरोही जिले के लिए यह पहला हॉकी गोल्ड मेडल केवल एक खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि बेटियों की प्रतिभा और जज्बे की गवाही है। पूजा की मेहनत और सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!