
सिरोही : कैलाशनगर। आज भारतीय जनता पार्टी मंडल कैलाशनगर की बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में छगनलाल घांची जावाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा तथा बैठक की अध्यक्षता शिवगंज प्रधान प्रतिनिधि विशनसिंह देवड़ा ने निभाई।
बैठक में मुख्य वक्ता छगनलाल घांची एवं बैठक अध्यक्ष विशन सिंह देवड़ा ने अपने विचार किए। वक्ताओं ने कहा कि 2014 के बाद भारत आत्मनिर्भर हो रहा है एवं हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों से अवगत कराया एवं सरकार की जनहित की बातों को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया।
बैठक में महामंत्री हंसराज सुथार सवली, भंवरलाल रायगुरु, अमृतभाई रावल मनादर, वीसाराम रावल, माधसिंह भाटी, फूलाराम माली, गोपालराम माली, जेताराम चौधरी मनादर, बाबूसिंह, भवरसिंह कैलाशनगर, विरेन्द्रसिंह गोला, पिंटूभाई, दिनेश माली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।




